पूरे देश में मौसम का मिजाज अलग अलग देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कुछ इलाकों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा तो वहीं कुछ इलाकों में बर्फबारी जारी है। इसके साथ ही चक्रवात आने की आशंका भी कुछ इलाकों पर जारी है। इसके साथ ही फानी (चक्रवात) की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। जिस वजह से लेकर ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सीजन का सबसे गरम दिन रहा मंगलवार: बता दें कि गुरुग्राम में मंगलवार (30 अप्रैल) का दिन सबसे अधिक गरम रहा। बता दें कि मंगलवार को 45.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ ही दिनों में तापमान के 46.0 डिग्री सेल्सियस पार करने के आसार हैं। गुरुग्राम के अलावा दिल्ली – एनसीआर समेत करीब पूरा उत्तर भारत गर्मी से परेशान नजर आ रहा है। इसके साथ ही राजस्थान में आंधी का असर दिल्ली में देखने को मिलने लगा है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

National Hindi News, 1 May 2019 LIVE Updates: दिनभर की हर बड़ी खबर सिर्फ एक क्लिक पर

हिमाचल प्रदेश में जारी है बर्फबारी: एक तरफ जहां उत्तर भारत गर्मी से जूझ रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। बता दें कि किन्नौर जिले के कनम और लबरंग में जहां बर्फबारी हुई तो वहीं केलंग सहित अन्य ऊंचे इलाकों में बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को भी तेज हवाओं के साथ ओलावृष्ठि की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार- गुरुवार को 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बता दें कि रोहतांग दर्रे पर बर्फबारी से मनाली लेह मार्ग की बहाली का काम भी प्रभावित हुआ है।

 

बढ़ सकता है चक्रवात का कहर: ओडिशा- आंध्र प्रदेश जैसे तटवर्ती इलाकों के अलावा चक्रवात फानी का कहर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 2-3 मई को यूपी के कई इलाकों में फानी के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बता दें कि बारिश से फसल को नुकसान हो सकता है। गौरतलब है कि यूपी के कुछ इलाकों को छोड़ दें तो ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गुरुवार तक भारी बारिश हो सकती है।