उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सोसायटी में महिला के साथ गालीगलौज करते नजर आ रहे श्रीकांत त्यागी से भारतीय जनता पार्टी ने पल्ला झाड़ लिया है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राजकुमार चाहर ने वीडियो जारी कर श्रीकांत त्यागी का भाजपा के साथ संबंध होने से इनकार किया है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट किया है, जिसमें श्रीकांत त्यागी के बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ है। जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है! ‘नरेंद्र मोदी देश से माफ़ी माँगो’ कहाँ हैं स्मृति ईरानी?

सपा ने ट्विटर पर लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे प्रतिदिन बहन बेटियों का अपमान कर रहे हैं। नोएडा के ओमेक्स सिटी में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला को दी भद्दी-भद्दी गालियां, की अपमानजनक टिप्पणी। शर्मनाक! आरोपी भाजपा नेता को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम कार्रवाई करे पुलिस।’

भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि उसे (श्रीकांत त्यागी) गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमने पुलिस को उसे 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना फेस-2 नोएडा क्षेत्रांतर्गत श्रीकांत त्यागी नाम के व्यक्ति द्वारा उसी सोसायटी की महिला के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए FIR पंजीकृत की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी यूपी के डीजीपी के जवाब-तलब किया है।

क्या है पूरा मामला-
वायरल वीडियो के मुताबिक घटना शुक्रवार (5 अगस्त, 2022) की है। जिसमें श्रीकांत त्यागी का नाम एक शख्स महिला से गाली-गलौज तथा हाथापाई की कोशिश करते हुए देखा जा रहा। मामला नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी का है। आरोप है कि त्यागी यहां अवैध कब्जा कर निर्माण की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सोसायटी के ग्रीन बेल्ट में 20 से ज्यादा पेड़ लगाए। सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने जब इसका विरोध किया तो त्यागी ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने महिला और उनके पति को अपशब्द कहे। इतना ही नहीं, त्यागी ने महिला के साथ हाथापाई की भी कोशिश की।