चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इसरो वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की , लेकिन पार्टी नेता उदित राज ने ‘वैज्ञानिकों के पूजा-पाठ’ पर सवाल उठाकर एक नया विवाद को जन्म दे दिया है। बता दें कि लैंडर ‘विक्रम’ से संपर्क टूट जाने के बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। ऐसे में इसरो को प्रधान मंत्री मोदी के साथ कई अन्य देशों का खुला समर्थन और हौलसा अफजाई भी मिला। इस पर विपक्ष के साथ अन्य नेताओं ने भी अपनी राय रखी और इसरो का मनोबल बढ़ाया। लेकिन राज के बयान ने कांग्रेस को एक बार फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
क्या कहा उदित नेः उदित राज ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।’ बता दें कि वह अपनी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। लोगों ने उनका जमकर मजाक भी उड़ाया।
हमारे @isro वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता।
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) September 7, 2019
कांग्रेस ने की वैज्ञानिकों की तारीफः वहीं इस मामले में फिलहाल उनके इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों के प्रयास की तारीफ की है। उनलोगों ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और आने वाले कल में इस मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।
Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
लैंड़ करते समय संपर्क टूटाः गौरतलब है कि चंद्रयान -2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर को रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई। लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया था।