कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी के खिलाफ तेलंगाना के एक नेता की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मल्लू रवि ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की मौत के लिए सोनिया गांधी और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को जिम्मेदार बताया था। स्वामी की इन टिप्पणियों पर पार्टी नेता ने कड़ा एतराज जताया है और इसकी पुलिस से शिकायत की। राजशेखर रेड्डी की 2009 में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
उपमुख्यमंत्री के बयान को बताया अपमानजनक
पुलिस ने कहा, ”शहर के बेगमबाजार थाने में आईपीसी की धारा 505 (सार्वजनिक उत्पात फैलाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस नेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ने गलत जानकारी देकर पार्टी नेता सोनिया गांधी का अपमान किया है।”
चार साल पहले भी दिया था विवादित बयान
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी चार साल पहले एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गये थे। तब उन्होंने कोविड को लेकर तबलीगी जमात पर टिप्पणी की थी। उन्होंने उस दौरान आंध्र प्रदेश में कोविड के केसों के बढ़ने के लिए तबलीगी जमात को जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि बाद में वे अपने बयान के लिए माफी मांग लिए थे।
इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से मुंबई तक अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं। इसकी शुरुआत थौबल के खोंगजोम में न्याय मैदान से हो रही है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं को ले जाने वाली एक बस को कार्यक्रम स्थल पर तैयार रखा गया है।