Bye-Election 2020 Live Updates: मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में मतदान के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में जनता ने बंपर वोटिंग की। मतदान के दौरान कोरोना के भय का असर नहीं दिखा। कई इलाकों में 2018 से ज्यादा वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि जितनी बंर वोटिंग हुई, उतनी बंपर जीत भाजपा की होगी। बकौल शिवराज बड़े उत्साह के साथ जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस की बौखलाहट स्पष्ट रूप दिखाई दे रही है। वो ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। 2018 में सरकार बनी तो उनकी ईवीएम ठीक थी। कर्मचारियों और अधिकारियों को धमकाया जा रहा है। बता दें कि मतों की गितनी 10 नवंबर को होगी।।
चुनाव परिणाम आने तक प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत के लिए भगवान के आशीर्वाद और दुआओं को पाने में जुटे। कई प्रत्याशियों ने विशेष पूजा और आराधना का आयोजन किया और भगवान से जीत की कामना की।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम छह बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों पर उपचुनाव के लिये शाम छह बजे तक सभी सीटों पर औसतन 53.62 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आयी। शाम छह बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 61.50 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 52.10 फीसद, टूंडला सीट पर 54 प्रतिशत, बांगरमऊ सीट पर 50.59 फीसद, घाटमपुर सीट पर 49.42 प्रतिशत, देवरिया सीट पर 51.05 फीसद तथा मल्हनी सीट पर 56.65 प्रतिशत वोट पड़े।
जब दिग्विजय सिंह जी कहें EVM में गड़बड़ी है और पुनः मतदान की जरूरत है। जब वो कहें की प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है तो मान लेना चाहिए कि भाजपा जीत रही है और ये बहाने ढूंढ रहे हैं: म.प्र. के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
छत्तीसगढ़ में मरवाही विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक 77.25 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी समेत आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु के बाद से यह सीट रिक्त है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शाम छह बजे तक मरवाही है विधानसभा क्षेत्र के 77.25 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के अंतिम घंटे में मतदान केंद्र परिसर में मौजूद मतदाता मतदान कर रहे थे। इन मतदाताओं में कोविड-19 से संक्रमित मतदाता भी शामिल हैं, जो कोरोना प्रोटोकॉल के सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर पूरी सुरक्षा के साथ मतदान कर रहे हैं। मतदान समाप्ति के बाद मतदान प्रतिशत के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम छह बजे तक 53 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों पर उपचुनाव के लिये शाम छह बजे तक सभी सीटों पर औसतन 53.62 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चला। उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आयी। शाम छह बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 61.50 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 52.10 फीसद, टूंडला सीट पर 54 प्रतिशत, बांगरमऊ सीट पर 50.59 फीसद, घाटमपुर सीट पर 49.42 प्रतिशत, देवरिया सीट पर 51.05 फीसद तथा मल्हनी सीट पर 56.65 प्रतिशत वोट पड़े।
MP में सांवेर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट और कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद बौरासी गुड्डू चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं से उन्हें वोट देने की बार-बार अपील करते रहे। हालांकि, दिलचस्प बात है कि मंगलवार को मतदान के दौरान वे खुद को वोट नहीं दे सके क्योंकि उनका नाम इस निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। प्रदेश BJP प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बताया, ‘सिलावट का नाम इंदौर शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-तीन की मतदाता सूची में दर्ज है। इसलिए वह सांवेर के उपचुनाव में खुद के लिए मतदान नहीं कर सके।’ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने बताया कि गुड्डू इंदौर के उपनगरीय क्षेत्र में आने वाली राऊ विधानसभा सीट के मतदाता हैं। इसलिए वह सांवेर के उपचुनाव में अपने लिए मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सांवेर सीट पर कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिनके भाग्य का फैसला 2.70 लाख मतदाताओं ने किया।
झारखंड में दुमका (सु) और बेरमो विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान समाप्त होने के साथ ही दोनों सीटों से कुल 28 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला ईवीएम मशीनों में बंद हो गया। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने बताया कि आज दुमका (सुरक्षित) सीट के लिए 65.27 प्रतिशत और बोकारो की बेरमो विधानसभा सीट के लिए कुल 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया और उन्होंने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर मतदान किया। उन्होंने बताया कि दोनों सीटों के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान होने की खबर है और कहीं से भी किसी भी प्रकार की हिंसा अथवा व्यवधान की खबर नहीं है। बेरमो में आज सुबह ही कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह ने फुसरोढोरी में स्थित मतदान केन्द्र पर सपरिवार वोट डाला जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो स्वयं अपने लिये मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनका नाम बोकारो सीट की मतदाता सूची में है।
छत्तीसगढ़ - 71.99%, गुजरात- 55.84%, हरियाणा - 61.57%, झारखंड - 62.46%, कर्नाटक- 51.30%, मध्य प्रदेश - 66.09%, नागालैंड- 83.69%, ओडिशा - 68.08%, तेलंगाना - 81.44%, उत्तर प्रदेश- 51.21%
नगालैंड में विधानसभा की दो सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक 43,242 मतदाताओं में से 78.05 प्रतिशत ने वोट डाला। भारी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के बीच मतदान हो रहा है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कोहिमा जिले की सदर्न अंगामी-1 सीट पर 68.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है जबकि किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे सीट पर 87.82 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दोनों सीटों पर सुबह छह बजे मतदान शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि दोनों जगह अबतक किसी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इन दो सीटों से कुल आठ उम्मीदवार अपना भाग्य आजÞमा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि सुचारू रूप से उपचुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं और कोविड-19 सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है। सदर्न अंगामी-1 सीट से तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष विखो-ओ यहोशु विधायक थे, जबकि पुंगरो किफिरे सीट का प्रतिनिधित्व नगा पीपल्स फ्रंट के टी तोरेचु कर रहे थे। दोनों के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
मुरैना के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं का जाटवारा मतदान केन्द्र पर संघर्ष हुआ है और किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उसे बंदूक की गोली लगी या वह लाठी से घायल हुआ है। इसका खुलासा चिकित्सा जांच के बाद हो सकेगा। घायल व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। भिण्ड जिले से प्राप्त एक अन्य रिपोर्ट में मेहगांव विधानसभा के तहत सोंधा मतदान केन्द्र पर गोलीबारी हुई है। भिण्ड जिला कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सोंधा गांव में मतदान केन्द्र के पास गोली चलाने की जानकारी मिली है। इसका सत्यापन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मंगलवार चार बजे तक 56.89 फीसदी मतदान हुआ है। एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देश के साथ मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। प्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा सीटों पर चार बजे तक कुल 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश में चार बजे तक सबसे अधिक मतदान धार जिले की बदनावर सीट पर सबसे अधिक 72.36 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान ग्वालियर पूर्व सीट पर 35.23 प्रतिशत हुआ। इसके अलावा चार बजे तक आगर मालवा में 70.14 %, अंबाह में 44.01 %, अनूपपुर में 54.79 %, अशोक नगर में 59.30 %, बमोरी में 68.84 %, भांडेर में 60.57 %, ब्यावरा में 72.14 %, डबरा में 49.20 %, दिमनी में 52.78 %, गोहद में 44.64 %, ग्वालियर में 43.15 %, हाटपिपल्या में 63.64 %, जौरा में 55 %, करेरा में 63.01 %, बड़ा मलहरा में 60.64 %, मंधाता में 56.65 %, मेहगांव में 50.27 %, मुरैना में 45.20 %, मुंगावली में 61.98 %, नेपानगर में 62.97 %, पोहरी में 65.01 %, सांची में 60.08 %, सांवेर में 63.73 %, सुमावली में 41.79 %, सुरखी में 62.22 %, सुवासरा में 70.97 % मतदान हुआ।
ओडिशा में दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में मंगलवार को तीन बजे तक कुल 4.67 लाख मतदाताओं में से करीब 55.04 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 से जुड़ी सावधानियों के सख्ती से पालन के साथ मतदान चल रहा है। उन्होंने कहा कि बालासोर सीट पर 54.85 प्रतिशत तथा जगतसिंपुर जिले की तीतरोल सीट पर 39.68 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्वक चल रहा है। कुछ स्थानों पर छद्म मतदान के दौरान वीवीपीएटी मशीनों में गड़बड़ियां मिलीं जिन्हें ठीक कर दिया गया। शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस के लोहानी ने कहा कि दोपहर के समय मतदान में थोड़ी गिरावट आई लेकिन इसके फिर गति पकड़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बालासोर में एक महिला द्वारा रुपये बांटने के संदर्भ में मीडिया में आई खबरों को पुलिस देख रही है। बालासोर से भाजपा विधायक मदन मोहन दत्ता और तीतरोल से बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक विष्णु चरण दास के निधन की वजह से इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।
समाजवादी पार्टी ने भी मतदाताओं का वोट का आह्वान करते हुए ट्वीट किया, 'बेरोजगार नौजवान, परेशान किसान, असुरक्षित 'नारी शक्ति', स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, मजदूर के छिने काम, गरीब, मध्यम वर्ग पर महंगाई की मार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, चौपट व्यापार के जिम्मेदार सत्ताधीशों को आज विधानसभा उपचुनावों के मतदान में देना है जवाब।' घर से निकलें, करें मतदान।’ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है मगर कुछ स्थानों पर मतदान के बहिष्कार की भी सूचनाएं मिली हैं। फिरोजाबाद से प्राप्त खबर के मुताबिक टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया। रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया और अपराह्न तीन बजे तक औसतन 41.03 प्रतिशत वोट पड़े। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया, जो शाम छह बजे तक चलेगा। अपराह्न तीन बजे तक सभी सीटों पर औसतन 41.03 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने बताया कि शुरू में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ इसमें तेजी आई। अपराह्न तीन बजे तक नौगांवा सादात सीट पर 44.20 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 40.30 फीसद, टूंडला सीट पर 40 प्रतिशत, बांगरमऊ सीट पर 42.99 फीसद, घाटमपुर सीट पर 36.39 प्रतिशत, देवरिया सीट पर 41.06 फीसद तथा मल्हनी सीट पर 42.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इधर सीएम आदित्यनाथ ने ट्वीट कर मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है। सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं। लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।'
नौगांवा सादात, बुलंदशहर, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी सीटें 2017 में इन पर चुने गए विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं। वहीं, बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदन की सदस्यता समाप्त होने जबकि टूंडला की सीट उस पर विधायक चुने गए एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से छह पर भाजपा ने जबकि मल्हनी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी।
कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती समेत सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
उन्नाव से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक बांगरमऊ सीट के उपचुनाव में भी बूचा गाढ़ा गांव में मतदान का बहिष्कार किया गया। हालांकि प्रशासन द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद करीब चार घंटे बाद मतदान शुरू हुआ। कोविड-19 महामारी के समय प्रदेश में पहली बार हो रही इस चुनावी कवायद में कुल 24,34,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र तथा 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।
हरियाणा के सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है। झारखंड की दुमका सुरक्षित एवं बेरमो विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान हो रहा है। गुजरात में 8 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ ही आज मध्यप्रदेश, यूपी, गुजरात ,हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में उपचुनाव हो रहा है। मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा। कोरोना महामारी की रोकथाम के दिशा निर्देशों के साथ वोटिंग शाम छह बजे तक होगी। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने सोमवार को बताया कि मतदान का अंतिम एक घंटा कोविड-19 के मरीजों तथा संदिग्ध मरीजों के लिए निर्धारित रहेगा। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में प्रदेश के 12 मंत्रियों सहित कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।
उत्तर प्रदेश में 7 विधासभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें जौनपुर की मल्हानी, कानपुर की घटमपुर, फिरोजाबाद की टुंडला, अमरोहा, नौगांव, बांगरमऊ औऱ देवरिया शामिल हैं। इसमें मल्हानी सीट पर एसपी के विधायक थे और बाकी पर बीजेपी का ही कब्जा था। एसपी ने 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और बुलंदशहर में आरएलडी का समर्थन है। बीजेपी और बीएसपी के उम्मीदवार सभी सीटों पर हैं।
तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां बीजेपी और टीआरए के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है। टीआरएस के मौजूदा विधायक सोलीपेटा रामलिंगा रेड्डी का इस साल अगस्त में बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। टीआरएस ने उनकी पत्नी सोलीपेटा सुजाता को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश में आज 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यहां ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई चिप है, इसलिए मशीनें हैक हो सकती हैं। मध्य प्रदेश में इस उपचुनाव के दौरान मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान कटु शब्दों का इस्तेमाल भी देखा गया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा है कि प्रदेश में अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर बसपा के चलते त्रिकोणीय मुकाबला है।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। फिरोजाबाद की टुंडला सीट पर कई जगहों पर मतदान का बहिष्कार भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर विकार के काम नहीं हुए जॉइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक एवरेज 29.97 फीसदी वोट पड़े। वहीं नगालैंड में सुबह 10 बजे तक 36 प्रतिशत वोट डाले गए। उत्तर प्रदेश की सातों सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 18 प्रत्याशी बुलंदशहर सीट पर हैं।
कर्नाटक की राजेश्वरी नगर और सीरा विधानसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक क्रमशः 32.41 और 62 फीसदी मतदान हुआ है। सिरा में, भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) ने क्रमश: डॉ राकेश गौड़ा, पूर्व मंत्री टी बी जयचंद्र और पूर्व (जद-एस) विधायक बी सत्यनारायण की पत्नी अम्माजम्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने वहां से कभी चुनाव नहीं जीता है, लेकिन इस बार पार्टी कांग्रेस और जद (एस) को चुनौती देने की कोशिश करेगी।मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने यहां चुनाव अभियान का नेतृत्व किया।
उपचुनाव के बीच ही कमलनाथ मंदिर पहुंचे थे कमलनाथ। उन्होंने हनुमान जी और भैरवनाथ के दर्शन किए। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ग्वालियर में वोट डाला। इस दौरान वह भगवा जैकेट में नजर आए। डबरा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी इमरती देवी ने बूथ नंबर 219 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
दोपहर 1 बजे तक उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों पर 29 फीसदी मतदान हुआ है। मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 42.71 फीसदी मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया काफी धीमी है। वहीं नगालैंड की बात करें तो सुब 10 बजे तक ही यहां पर 38 फीसीद वोट पड़ गए थे। फिरोजाबाद की टुंडला सीट पर बहुत सारे लोगों ने वोट न देने का फैसला किया है। वह विकास की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि विधायक उनके क्षेत्र में सड़क और पानी की भी व्यवस्था नहीं करवा पाए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ ने कहा, शिवराज सिंह चौहान पिछले 6 महीने से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने विकास का कोई काम नहीं किया है। अब मतदाता कांग्रेस को काम करने का मौका देने वाले हैं। कमलनाथ ने कहा है कि सभी सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी. दरअसल यह चुनाव फैसला करने वाले हैं कि मध्य प्रदेश में आगे किसकी सरकार रहेगी।
रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। कथित वीडियो में टूंडला की उपजिलाधिकारी एकता सिंह मतदान का बहिष्कार कर रहे मतदाताओं को समझाती नजर आ रही हैं। रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 पर 629 मतदाता हैं और खबर लिखे जाने तक वहां एक भी मत नहीं पड़ा है। बहिष्कार कर रहे मतदाताओं ने संवाददाताओं को बताया कि उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक विकास का लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक मतदान नहीं किया जाएगा। इसके अलावा टूंडला के क्षेत्र लाइनपार के कछपुरा गांव में भी बूथ संख्या 358 नगला बंसी में पानी की समस्या को लेकर मतदान का लगभग बहिष्कार किये जाने की खबरें हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिरोजाबाद की टुंडला सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यहां के कई लोगों ने चुनाव का बायकॉट करने का फैसला किया है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र में विकास के काम नहीं हुए हैं। 'जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं।' फिरोजाबाद की टूंडला और उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर 10-10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर सबसे कम छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
नगालैंड में सदर्न अंगामी-1 और पुंग्रो किफिरे सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 36.98 फीसदी मतदान हो चुके हैं। नगालैंड की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में है जिनमें से दक्षिणी अंगामी -1 पर तीन उम्मीदवार और पुंग्रो-किफिर सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में है। नगालैंड की इन सीटों पर सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। जॉइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक एवरेज 7.87 फीसदी वोट पड़े। उत्तर प्रदेश की सातों सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक 18 प्रत्याशी बुलंदशहर सीट पर हैं। यहां बीजेपी सातों सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से 6 सीटों पर बीजेपी का ही कब्जा था।
मध्य प्रदेश में आज 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने यहां ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई चिप है, इसलिए मशीनें हैक हो सकती हैं। मध्य प्रदेश में इस उपचुनाव के दौरान मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान कटु शब्दों का इस्तेमाल भी देखा गया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा है कि प्रदेश में अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर बसपा के चलते त्रिकोणीय मुकाबला है।
तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां बीजेपी और टीआरए के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस सीट पर 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है। टीआरएस के मौजूदा विधायक सोलीपेटा रामलिंगा रेड्डी का इस साल अगस्त में बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई। टीआरएस ने उनकी पत्नी सोलीपेटा सुजाता को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मध्य प्रदेश में इस उपचुनाव के दौरान मुख्य प्रतिद्वंद्वी दलों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच चुनाव प्रचार के दौरान कटु शब्दों का इस्तेमाल भी देखा गया। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा है कि प्रदेश में अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है जबकि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर बसपा के चलते त्रिकोणीय मुकाबला है। मध्य प्रदेश में धार जिले की बदनावर विधानसभा सीट पर मतदान के पहले सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। इसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गए थे।
उत्तर प्रदेश में 7 विधासभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इसमें जौनपुर की मल्हानी, कानपुर की घटमपुर, फिरोजाबाद की टुंडला, अमरोहा, नौगांव, बांगरमऊ औऱ देवरिया शामिल हैं। इसमें मल्हानी सीट पर एसपी के विधायक थे और बाकी पर बीजेपी का ही कब्जा था। एसपी ने 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और बुलंदशहर में आरएलडी का समर्थन है। बीजेपी और बीएसपी के उम्मीदवार सभी सीटों पर हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण उपचुनावों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इन प्रबंधों में चुनाव कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), अधिक मतदान केन्द्र, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मतदाताओं के लिए मास्क और दस्ताने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़, झारखंड और नगालैंड को छोड़कर, जहां समय अलग है, अन्य राज्यों में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। जो मतदाता कोविड-19 से संक्रमित हैं, उन्हें अंतिम घंटों में अलग से मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।