Nand Kishor Gurjar Controversial Statement: गाजियाबाद जिले के लोनी से भाजपा विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बागपत में बड़ा बयान दिया हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार /दरगाह में जिहादी दफन हैं। जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया था।
इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में आने वालों का सनातनी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही हैं। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र बुलवाया जाए। यदि मंत्र ना बोल पाए तो फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ है या नहीं।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और अरब में मुस्लिम मकेश्वर महादेव जलाभिषेक करते हैं और जल्द ही भारत में मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे। भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। विधायक ने थूक और मूत्र जिहाद को बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं बोलती बंद रहती हैं।
नन्दकिशोर गुर्जर ने कहा कि दरगाह पर हिंदुओं को नहीं जाना चाहिए, जहां कोई एक ऐसा जिहादी मरा हुआ, दबा हुआ पड़ा हुआ है, नीचे उसे पर जाकर अगर हिंदू माथा पटकता है तो उससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आप देव महादेव, भगवान विष्णु, देवनारायण जी महाराज, हनुमान जी महाराज, हमारे यहां खाटू श्याम जी महाराज से लेकर जहां जाना चाहते हैं। जाएं, ईश्वर एक हैं, उसके रूप अलग हैं।
बीजेपी विधायक ने कहा कि लेकिन दरगाह के अंदर तो जिहादी दबे हुए हैं, जिन जिहादियों ने यहां दुराचार किया। बेटियों को जौहर करने के लिए मजबूर किया। दबे हुए हैं। उनके अंदर कीड़े पड़े हुए हैं। वहां पर कोई जाकर माथा पटक रहा है तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात क्या होगी। अच्छी बात है मौलवियों ने कहा है तो हिंदुओं की आंख इस पर खुल गई। वहां न जाए हमारे पास खुद जो मुस्लिम हैं, गल्फ कंट्रीज में देव आदि देव भगवान महादेव की पूजा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मौलवी भी भगवान महादेव का अभिषेक करेंगे। पूरी दुनिया में सनातन का झंडा फहरेगा, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आगरा में कलावा बांधकर के अंदर जाते हैं और वहां जाकर के टीका लगा करके लव जिहाद की घटना हो रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे विधानसभा में तो कार्यकर्ताओं ने यह शुरू किया है जो लोग डाउटफुल हैं। उनको चेक करिए अगर वह मंत्र पढ़ सकते हैं तो ठीक है। मंत्र नहीं पढ़ पाते हैं तो उनको अंदर ले जाकर के तलाशी लेनी चाहिए, उनका खतना हुआ है कि नहीं? अगर खतना हुआ है और वह तिलक लगाकर अंदर घुस रहे हैं तो निश्चित रूप से दोषी हैं। उन के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उनको पुलिस से पकड़वाया जाएगा।
भाजपा विधायक ने आगे कहा कि नेहरू-लियाकत के समझौते के आधार पर देश का बंटवारा हुआ है। हमारी मान्यताओं की संस्कृति का अपमान करेंगे। आज पाकिस्तान के हालात है कि सब लोग मस्जिद से रह रहे हैं, लेकिन यह जब मौलवी और यह जो कठमुल्ले लगातार बयान देते हैं यह बहुत बड़ी साजिश है। बता दें, बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।