Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में शनिवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद भाजपा पार्षद अशोक सिंह को महिला को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि भाजपा नेता ने उसे धमकाया और उसके साथ गलत व्यवहार किया।
रामपुर बघेलन पुलिस स्टेशन के प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि महिला ने पुलिस को कहा कि आरोपी उसके दुकान पर आता था और गाली देता था और दुकान खाली करने के लिए दबाव डालता था। अगर वह दुकान नहीं खाली करती, तो वह आपत्तिजनक मांग करता था। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बताया गया है कि स्थानीय भाजपा पार्षद के पति एक महिला को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। महिला का कहना है कि आरोपी अशोक सिंह ने उसके साथ मारपीट की। वीडियो में आरोपी यह कहते भी सुनाई देता है, “उसे कुछ नहीं होगा।” शनिवार को महिला थाने गई और पुलिस ने देर रात तक उनका बयान दर्ज किया।
पीड़िता ने एसपी हंसराज सिंह को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि घटना 6 महीने पुरानी है। करही निवासी आरोपी अशोक सिंह उसके घर में घुस आया और चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उस दौरान आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वह धमकी देता था कि अगर किसी को बताया, तो वीडियो वायरल कर देगा और पूरे परिवार को जान से मार देगा। लोक-लाज और डर के कारण महिला चुप रही। 20 दिसंबर को आरोपी फिर महिला के पास पहुंचा और वीडियो के नाम पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब महिला ने विरोध किया, तो वह धमकाने लगा।
यह भी पढ़ें- यूपी में हिंदुओं को क्यों मिल रही है ‘दीपू दास जैसा हाल’ किए जाने की धमकी, कौन देता है ऐसे विचारों को शक्ति?
आरोपी की पत्नी भाजपा पार्षद
आरोपी अशोक सिंह की पत्नी नगर पंचायत में भाजपा पार्षद हैं, जिसकी आड़ में वह अपनी गुंडागर्दी चलाता है। पीड़िता के मुताबिक, अशोक सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में उसे ‘जिला बदर’ भी किया जा चुका है। 22 दिसंबर को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी जब ठोस कार्रवाई नहीं दिखी, तो आरोपी का हौसला और बढ़ गया।
कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश कांग्रेस में वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह द्वारा किया गया जघन्य अपराध कोई व्यक्तिगत विचलन नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पलती भाजपा संस्कृति का नंगा सच है! एक महिला के साथ दुष्कर्म, उसका वीडियो बनाकर डराना और फिर दोबारा वही कुकृत्य दोहराने की हिम्मत..यह बताता है कि आरोपी को कानून का नहीं, बल्कि भाजपा शासन का भरोसा था!”
यह भी पढ़ें- ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद सख्त हुआ भाजपा नेतृत्व, जाति आधारित मीटिंग को लेकर क्यों दी चेतावनी?
