Rohini Acharya : बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के पति समरेश सिंह (Samresh SIngh) का आज जन्मदिन है। रोहिणी आचार्य लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की वही बेटी हैं जो पिछले दिनों अपने पिता को किडनी डोनेट करने के बाद चर्चा में आई थीं। रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने पति समरेश सिंह (Samresh SIngh) को ट्विटर पर जन्मदिन (Birthday) की बधाई देते हुए ट्वीट किया।

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) हमेशा अपने परिवार को लेकर समर्पित दिखाई देती है। अपने पिता को किडनी दिए जाने के बाद उनकी काफी सराहना हुई थी। वह लगातार इस दौरान अपनी और पिता के स्वास्थ्य की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा कर रही थी।

रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने ट्विटर पर लिखा ‘मेरी लाइफ लाइन सैम सिंह को जन्मदिन की बधाई. आप हमेशा मेरे पीछे खड़े रहे और मेरे फैसले का समर्थन किया.मेरे लिए हमेशा वहां रहने के लिए धन्यवाद’ रोहिणी आचार्य अपने पति समरेश सिंह के साथ सिंगापुर (Singapore) में रहती हैं।


जानिए क्या करते हैं समरेश सिंह (Samresh SIngh)

समरेश सिंह (Samresh SIngh) वर्तमान में सिंगापुर (Singapore) में फर्म एवरकोर पार्टनर्स के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करते हैं। वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक में पूर्व कार्यकारी निदेशक थे। रोहिणी आचार्य के पति के पास दो मास्टर डिग्री हैं। एक एमबीए और समरेश सिंह (Samresh SIngh) ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में मास्टर के साथ वित्त और आंतरिक व्यवसाय में पढ़ाई की है।

समरेश सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) के साथ स्नातक भी किया है। समरेश सिंह के पिता राय रणविजय सिंह रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे। वे लालू के कॉलेज फ्रेंड भी थे।

पिता को किडनी कर आई थीं चर्चा में

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत लंबे समय से खराब चलने के बाद उनकी एक किडनी ने काम करना बंद जर दिया था। जिसक बाद उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी डोनेट करने का फैसला किया था। सिंगापुर रोहिणी ने अपने पिता को सकुशल किडनी डोनेट की थीं। उनके इस बड़े कदम के बाद वह देशभर में चर्चा का विषय बन गई थीं।