Bihar Politics: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि मोदी सर नेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने और संसद बहाली से नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ गई है।
जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरीके से राहुल गांधी के मामले में सजा पर रोक लगाई है। इससे नीतीश कुमार परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हैं क्योंकि नीतीश कुमार जो स्थान अपने लिए देख रहे थे, अब वह जगह कांग्रेस धीरे-धीरे अपने लिए बना रही। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे कांग्रेस मजबूत होगी वैसे-वैसे नीतीश कुमार की मुश्किलों में इजाफा होगा।
चिराग ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन उन लोगों का है, जो एक दूसरे का अच्छा नहीं चाहते हैं। इसमें एक-दूसरे के सिर पर पैर रखकर आगे बढ़ना चाहते हैं। यह उन लोगों का गठबंधन है। जिसमें दूसरे दल का जितना नुकसान होगा उतना ही दूसरे दल को फायदा होगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने विपक्षी एकता इंडिया का जिक्र नहीं किया।
नीतीश ने राहुल गांधी को नहीं दी बधाई
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर नीतीश कुमार के बधाई न देने पर भी चिराग पासवान ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को उत्साहित होकर कहीं भी बधाई नहीं दी। लालू यादव ने खुश होकर उनसे मिलने और बधाई देने के लिए दिल्ली पहुंच गए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं किया। चिराग पासवान ने ऐसा न करने के पीछे इसका कारण भी बताया।
जमुई सांसद ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लिए जो जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, कांग्रेस धीरे-धीरे उसे खत्म करती जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया ने राहुल गांधी तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव की तस्वीरें का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन तस्वीरों में यह तीनों दिखाई दे रहे हैं, उसे देख कर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी परेशान होंगे।