हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली। जिसके बाद राज्य की कमान एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाली। नीतीश के साथ 26 अन्य ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि इस चुनाव कई बड़े नेताओं को जहां जीत मिली तो वहीं कइयों को हार का भी सामना करना पड़ा। जबकि कई विधानसभाओं ने ऐसे भी विधायक चुने गए जो पिछले 6 या 7 बार से एमएलए चुने जा रहे हैं।

दरअसल 243 सीटों के लिए हुए चुनाव में 10 विधायक ऐसे विधानसभा पहुंचे हैं, जिन्होंने 5 बार से ज्यादा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सभी 10 विधायक बीजेपी और जेडीयू से हैं। 10 में से 3 विधायकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में भी शामिल किया है। आइए जानते हैं उन सभी विधायकों के बारे में-

हरि नारायण सिंह – जेडीयू – हरनौत – 10

सबसे ज्यादा बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले हरिनारायण सिंह हैं। वो इस बार जीतकर 10वीं बार विधानसभा पहुंचे हैं। वो बिहार विधानसभा के भी पहले नेता हैं जिन्होंने 10 बार जीत दर्ज की है। हरिनारायण इस बार जेडीयू के टिकट पर नालंदा की हरनौत सिंह से चुनाव जीते हैं। इस चुनाव में हरिनारायण ने कांग्रेस प्रत्याशी अरुण कुमार को वोटों से हराया है।

‘है ना मोदी-नीतीश का जादू?’ दीपक प्रकाश के मंत्री बनने पर तेज प्रताप यादव ने कसा तंज

बिजेंद्र प्रसाद यादव – जेडीयू – सुपौल – 9

बिहार सरकार में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव इस बार 9वीं दफा चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। 79 साल के बिजेंद्र इस विधानसभा में चुनाव जीतने वाले सबसे उम्र दराज भी हैं। वो सुपौल विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। बिजेंद्र यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी माना जाता है।

प्रेम कुमार – बीजेपी – गया टाउन -9

बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार 9वीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। प्रेम कुमार गया टाउन सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते हैं। वो बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भी भूमिका निभा चुके हैं।

‘बाएं हाथ से मक्खियां भगाइए, दाएं से खाना खाते रहिए…’, CM नीतीश का जिक्र कर उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसा क्यों कहा?

नरेंद्र नारायण यादव – जेडीयू – आलमनगर – 8

बीते विधानसभा चुनाव में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव ने आमलनगर से 8वीं बार विधायक बने हैं। पिछली सरकार में वो डिप्टी स्पीकर के तौर पर काम कर चुके हैं। वहीं उसके पहले वो नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वो साल 1995 से ही विधायक हैं। पहले जनता दल से विधायक चुने गए और फिर बाद में जेडीयू से विधायक बनें।

विजय चौधरी – जेडीयू – सरायरंजन – 7

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद विधायक विजय चौधरी को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है। कांग्रेस से राजनीति शुरू करने वाले विजय चौधरी मौजूदा समय में जेडीयू के टिकट पर सरायरंजन से चुनाव जीते हैं। वो 7वीं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

लेशी सिंह – जेडीयू – धमदाहा – 6

पूर्णिया की धमदाहा विधानसभा से चुनाव जीतकर छठीं बार विधायक बनीं लेशी सिंह को नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल किया गया है। इस चुनाव में लेशी ने राजद के संतोष कुशवाहा को करीब 50 हजार से भी ज्यादा मतो से हराया है। उन्होंने साल 2000, 2005 (फरवरी), 2010, 2015, 2020 और 2025 में हुए विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज किया हैं। लेशी बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री के रूप में कार्य कर रही हैं।

नीतीश कुमार के 26 मंत्रियों में से 10 ‘परिवारवाद’ की देन, राजद ने भी साधा निशाना

रेणु देवी – बीजेपी – बेतिया – 6

बेतिया से 6वीं बार विधायक बनीं रेणु देवी बीजेपी के दिग्गज नेता हैं। नीतीश कुमार के पिछले कार्यकाल में रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। रेणु ने इस चुनाव में कांग्रेस के वाशी अहमद को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

अनंत कुमार सिंह – जेडीयू – मोकामा – 6

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह छठीं बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। पटना की मोकामा सीट से वो लगातार चुनाव जीत रहे हैं। साल 2005 में जदयू के टिकट पर अनंत पहली बार विधायक बने थे। बीते चुनाव में दुलारचंद्र यादव की हुई हत्या मामले में अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

कभी लालू के करीबी रहे नेता ने रोहिणी आचार्य के आरोपों पर दिया बड़ा बयान, तेजस्वी के वादे का उड़ाया मजाक

अमरेंद्र कुमार पांडे – पप्पू पांडे – जदयू – कुचायकोट -6

हाल ही में संपंन्न हुए विधानसभा चुनाव में गोपालगंज की कुचायकोट से विधायक बनें अमरेंद्र कुमार पांडे साल 2005 (फरवरी) से ही लगातार विधायक बन रहे हैं। जदयू के टिकट पर अमरेंद्र पांडे ने कांग्रेस के काली प्रसाद पांडे को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया है।

सुनील कुमार – बीजेपी – बिहारशरीफ – 6

बीते बिहार विधानसभा चुनाव में बिहारशरीफ से सुनील कुमार विधायक बने हैं। उन्होंने छठीं बार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ओमैर खान को 29 हजार से अधिक वोटो से हराया है। सुनील कुमार ने तीन बार जदयू से जबकि पिछले तीन चुनाव में बीजेपी से जीत दर्ज की है।