बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 1324 नये मामले आये सामने हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर  लाख 36 हजार 337 हो गया है। विगत 24 घंटे में कुल 90,024 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 1,19,572 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में COVID19 के active मरीजों की संख्या 16,070 है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 87.70 है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच, बेगूसराय में दो तथा नालंदा एवं सीतामढी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 688 हो गई।

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी पटना इससे सबसे अधिक प्रभावित है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 154 नए केस आए। वहीं, भागलपुर में 125, मधुबनी में 68,पूर्णिया में 65,मुजफ्फरपुर में 72 नये केस सामने आए।

देश में कोरोना से जुड़े हर ताजा अपडेट की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गयी और राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 410 तक पहुंच गयी है। जबकि संक्रमण के 1,323 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 38,435 हो गई।

Live Blog

06:20 (IST)01 Sep 2020
झारखंड में कोविड-19 के 3221 नए मामले

झारखंड में सोमवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 3221 नए मामले आए तथा सात और मरीजों की मौत हो गयी। राज्य के कुल 41,656 संक्रमितों में से 27,143 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 14,096 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। पिछले चौबीस घंटे में कुल 15,466 नमूनों की जांच हुई ।

05:38 (IST)01 Sep 2020
झारखंड में संक्रमण से मृतकों की संख्या 417 तक पहुंची

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 417 तक पहुंच गयी है। संक्रमण के नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 41,656 हो गयी है। राज्य के कुल 41,656 संक्रमितों में से 27,143 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 14,096 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

04:37 (IST)01 Sep 2020
झारखंड में चौबीस घंटे में कुल 15,466 नमूनों की जांच

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ गई। इस बीच प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कुल 15,466 नमूनों की जांच हुई । 

03:16 (IST)01 Sep 2020
भागलपुर में 125 नए केस

बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में राजधानी पटना इससे सबसे अधिक प्रभावित है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 154 नए केस आए। वहीं, भागलपुर में 125, मधुबनी में 68,पूर्णिया में 65,मुजफ्फरपुर में 72 नये केस सामने आए।

01:56 (IST)01 Sep 2020
पिछले 24 घंटे में बिहार के 17 और झारखंड के 13 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में जिन 971 लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे अधिक 296 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 106, तमिलनाडु के 94, आंध्र प्रदेश के 88, उत्तर प्रदेश के 67, पंजाब के 56, पश्चिम बंगाल के 50, मध्य प्रदेश के 29, दिल्ली के 22, गुजरात तथा बिहार के 17-17, झारखंड तथा राजस्थान के 13-13, हरियाणा तथा ओडिशा के 12-12, पुडुचेरी के 10 लोग थे।

23:19 (IST)31 Aug 2020
बिहार में COVID-19 के active मरीजों की संख्या 16,070

विगत 24 घंटे में कुल 90,024 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 1,19,572 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में COVID19 के active मरीजों की संख्या 16,070 है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 87.70 है।

22:13 (IST)31 Aug 2020
झारखंड में एक दिन में 2,475 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि

झारखंड में सोमवार को कोरोना से संक्रमण के सारे रिकॉर्ड टूट गये। एक दिन में 2,475 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 630 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले। रांची में 263, चतरा में 103, देवघर में 43, दुमका में 29, गिरिडीह में 77, गोड्डा में 47, गढ़वा में 57, गुमला में 147, हजारीबाग में 170, जामताड़ा में 49, खूंटी में 7, लातेहार में 96, लोहरदगा में 98, पाकुड़ में 54, पलामू में 127, रामगढ़ में 40, साहिबगंज में 121, सरायकेला में 36, सिमडेगा में 36, पश्चिमी सिंहभूम में 210, बोकारो-धनबाद में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मिले।

21:41 (IST)31 Aug 2020
पुलिसकर्मियों के सैंपल की जांच रिम्स के ब्लड बैंक में की गयी

सिमडेगा के पुलिसकर्मियों के सैंपल की जांच रिम्स के ब्लड बैंक में की गयी। 28 पुलिसकर्मियों की जांच हुई इनमें से 10 जवानों को प्लाज्मा दान करने के लिए उपयुक्त पाया गया है। आज या मंगलवार को सभी चयनित जवान प्लाज्मा डोनेट करेंगे।

21:01 (IST)31 Aug 2020
झारखंड का रिकवरी दर 68.83 फीसदी

झारखंड में करोना संक्रमण से रिकवरी दर 68.83 फीसदी है। जबकि राष्ट्रीय औसत 75.27 फीसदी है। अब तक कोरोना राज्य में 26, 448 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

20:27 (IST)31 Aug 2020
संक्रमित मामलों की सूची में राज्य में रांची सबसे ऊपर

संक्रमित मामलों की सूची में राज्य में रांची सबसे ऊपर है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 7,263 है। जबकि 4,128 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,363 है. यहां पर 3,759 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

19:57 (IST)31 Aug 2020
कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद कोरोना से संक्रमित

हजारीबाग जिला के बड़कागांव विधानसभा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद कोरोना से संक्रमित पायी गयी हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है।

19:11 (IST)31 Aug 2020
छह निजी अस्पताल ही कोरोना की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए कर सकेंगे

झारखंड के केवल छह निजी अस्पताल ही कोरोना की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट के जरिए कर सकेंगे। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर से इस संबध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें आईसीएमआर गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा गया है कि जिन अस्पतालों के पास एनएबीएल या एनएबीएच एक्रीडिएशन हो, वे ही रैपिड एंटीजन टेस्ट कर सकते हैं। 

18:34 (IST)31 Aug 2020
कोविड नियम नहीं मानने पर 10 दुकानें 3 दिनों के लिए सील

रांची जिला में केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को लेकर दुकानों की जांच जिला प्रशासन की ओर से जारी है। इसके तहत मेन रोड में सदर मजिस्ट्रेट श्वेता वेद ने जांच अभियान चलाया। इसके तहत 25 दुकानों की जांच की गई। जबकि, 10 दुकानों में गाइडलाइन का अनुपालन नहीं होने के कारण उन्हें सील कर दिया गया। इसमें न्यू चुरूवाला, न्यू गौहर अली, गौहर अली कलेक्शन, केएलसी मॉल, ड्रेस लैंड, रूप अलंकार ज्वेलर्स शॉप आदि दुकानें शामिल हैं।

17:55 (IST)31 Aug 2020
24 घंटे में कुल 90,024 सैम्पल की जांच

विगत 24 घंटे में कुल 90,024 सैम्पल की जांच हुई है। अबतक कुल 1,19,572 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में बिहार में COVID19 के active मरीजों की संख्या 16,070 है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 87.70 है।

17:33 (IST)31 Aug 2020
झारखंड के इन जिलों से मिले नए संक्रमित मामले

बोकारो से 178, चतरा से 110, देवघर से 16, धनबाद से 31, दुमका से 157, पूर्वी सिंहभूम से 85, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 69, गोड्डा से 21, गुमला से 20, हजारीबाग से 37, जामताड़ा से 25, खूंटी से 11, कोडरमा से 26, लातेहार से 9, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 1, पलामू से 29, रामगढ़ से 124, रांची से 248, साहेबगंज से 15, सरायकेला से 62, सिमडेगा से 12 और पश्चिमी सिंहभूम से 17 मरीज।

16:58 (IST)31 Aug 2020
झारखंड में 1323 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले


झारखंड में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 1323 नए कोरोना पॉजिटिव भी मिले। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज 248 रांची से मिले। वहीं, मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 7, दुमका, पाकुड़ और पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 मरीज शामिल हैं।

16:05 (IST)31 Aug 2020
इन जिलों से मिले नए पॉज़िटिव मामले

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अररिया में 22, अरवल में 19, औरंगाबाद में 27, बाँका में 13, बेगूसराय में 36, भोजपुर में 43, बक्सर में 24, दरभंगा में 18, पूर्वी चंपारण में 52, गया में 52, गोपालगंज में 58, जमुइ में 14, जहानाबाद में 14, कैमूर में 7, कटिहार में 14, खगड़िया में 20, किशनगंज में 12, लखीसराय में 17, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 68, मुंगेर में 10, मुजफ्फरपुर में 72, नालंदा में 34, नवादा में 3, पूर्णिया में 65, रोहतास में 20, सहरसा में 33, समस्तीपुर में 40, सारण में 26, शेखपुरा में 14, शिवहर में 12, सीतामढ़ी में 27, सीवान में 24, सुपौल में 31, वैशाली में 30 और पूर्वी चंपारण में 28 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

15:21 (IST)31 Aug 2020
पटना में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 154 नए मामले

बिहार में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में राजधानी पटना इससे सबसे अधिक प्रभावित है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 154 नए केस आए। वहीं, भागलपुर में 125, मधुबनी में 68,पूर्णिया में 65,मुजफ्फरपुर में 72 नये केस सामने आए।

15:04 (IST)31 Aug 2020
बिहार के 6 जिलों में 100 से अधिक कोरोना के नए केस

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 6 जिलों में 100 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। सबसे अधिक मरीज पटना से मिले हैं जिनकी संख्या 254 है. इसके अलावा भोजपुर में 79 बेगूसराय में 89, सहरसा में 112 पूर्णिया में 100, मधुबनी में 116, भागलपुर में 102 जबकि अररिया में 101 नए मरीज मिले हैं।

14:31 (IST)31 Aug 2020
सीतामढ़ी नाच गाने का कार्यक्रम में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

राज्य के सीतामढ़ी जिले में लॉकडाउन में नाच गाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं। मामला रूनीसैदपुर थानाक्षेत्र के कौड़िया लालपुर पंचायत का है।

13:29 (IST)31 Aug 2020
सिमडेगा के 10 जवान प्लाज्मा डोनेट करेंगे

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सिमडेगा के 10 जवान प्लाज्मा डोनेट करेंगे। 28 पुलिसकर्मियों के सैंपल की जांच रिम्स के ब्लड बैंक में की गई। 28 इनमें से 10 जवानों को प्लाज्मा दान करने के लिए उपयुक्त पाया गया है।

12:26 (IST)31 Aug 2020
राजधानी रांची में है सबसे ज्यादा संक्रमित

झारखंड में संक्रमित मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संक्रमित लोगों की सूची में रांची सबसे ऊपर है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 7,263 है। वहीं 4,128 लोग ठीक हो चुके हैं। दूसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,363 है. यहां पर 3,759 संक्रमित ठीक हो चुके है।

11:52 (IST)31 Aug 2020
पिछले 24 घंटे में राज्य की प्रयोगशालाओं में कुल 20,246 नमूनों की जांच

झारखंड में पिछले 24 घंटे में राज्य की प्रयोगशालाओं में कुल 20,246 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 26,448 संक्रमित अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 11,577 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

11:11 (IST)31 Aug 2020
बिहार में रोगियों के स्वस्थ होने की दर 86.88 प्रतिशत

बिहार में अब तक कुल 30,97,137 लोगों की जांच हुई है। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 17,019 है और 1,17,305 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं और रोगियों के स्वस्थ होने की दर 86.88 प्रतिशत है।

10:40 (IST)31 Aug 2020
लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर एमएलसी केस

पटना के दानापुर थाना में एमएलसी रीतलाल यादव पर लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रीतलाल के भाई पिंकू , गुड्डू, रंजीत और संतोष सहित 12 लोगो नामजद आरोपी बनाया गया हैं। वहीं, 150 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज हुआ है। ये कार्रवाई दानापुर अंचलाधिकारी की शिकायत के बाद की गई।

09:57 (IST)31 Aug 2020
छात्रों के लिए करेंगे मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था

झारखंड में कोरोनाकाल के दौरान भी जेईई-नीट की परीक्षा पर राज्य की भाजपा इकाई ने छात्रों की पूरी मदद करने की बात कही है। भाजपा का कहना है कि वे सेंटरों के बाहर स्टॉल लगाएंगे और छात्रों के लिए मास्क, सैनिटाइजर के साथ रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की जाएगी।

09:23 (IST)31 Aug 2020
बिहार में बिना मास्क घरों से निकले लोगों से 70 लाख जुर्माना वसूला

बिहार में कोरोनावायरस के बढ़ते केसों के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती बरतना जारी रखा है। खबर है कि 1 अगस्त से 30 अगस्त तक बिना मास्क के घरों से निकले 1 लाख 40 हजार लोगों से 70 लाख 23 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वह भी तब, जब राज्य में मास्क न पहनने वालों पर जुर्माने की राशि 50 रुपए ही रखी गई है।

08:56 (IST)31 Aug 2020
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में चार मरीजों की मौत

बीते तीन दिनों में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में चार मरीजों की मौत हुई है। चारों की मौत एक समान ही हुई है, जिसमें मरीज ठीक हो रहा है और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और एक घंटे में उसकी मौत हो गई।

06:29 (IST)31 Aug 2020
झारखंड सरकार ने भाजपा सांसद साक्षी महाराज को पृथकवास से मुक्त किया

झारखंड सरकार ने भारी दबाव में उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को शनिवार को जबरन चौदह दिनों के गृह पृथकवास में भेजने के 24 घंटे के भीतर रविवार को मुक्त कर दिया जिसके बाद सांसद दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गये। गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘सांसद का शनिवार को ट्रूनेट मशीन से कोरोना परीक्षण किया गया था और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। आज राज्य सरकार के आदेश के आलोक में उन्हें गृह पृथकवास से मुक्त कर दिया गया है।’’

06:09 (IST)31 Aug 2020
चौबीस घंटे में 2078 नए मामले

बिहार में शनिवार अपराहन 4 बजे से रविवार शाम 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,078 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अब तक इस रोग के मामले बढ़कर 1,35,013 हो गये हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,07,730 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 2,629 मरीज इस अवधि में ठीक हो गए।

04:51 (IST)31 Aug 2020
24 घंटे के दौरान पटना में पांच, बेगूसराय में दो तथा नालंदा एवं सीतामढी में एक-एक मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में पांच, बेगूसराय में दो तथा नालंदा एवं सीतामढी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 688 हो गयी। 

03:08 (IST)31 Aug 2020
बिहार में कोरोना वायरस से 9 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,35,013 हुई

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से राज्य में अब तक 688 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं इस वायरस से राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,35,013 हो गयी है। 

01:19 (IST)31 Aug 2020
बिहार में कुल 1 लाख 15 हजार 74 लोग ठीक हो कर घर लौटे

बिहार में कोरोना के कुल 1.32 लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं। हालांकि, कुल 1 लाख 15 हजार 74 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। जबकि 17 हजार एक्टिव केस हैं। यानी एक्टिव केसों की संख्या ठीक हुए मरीजों का छठा हिस्सा है। राज्य में रिकवरी रेट काफी बेहतर है। फिलहाल 679 लोगों की राज्य में मौत भी हो चुकी है।

22:21 (IST)30 Aug 2020
झारखंडः 11 जिलों में कोरोना के एक हजार से ज्यादा मामले, अकेले रांची में 7 हजार पार

झारखंड में कोरोना के कुल 37 हजार केस मिल चुके हैं। इसके अलावा 398 लोगों की जान भी गई है। सबसे ज्यादा 7263 केस फिलहाल राजधानी रांची में हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में भी 6363 केस हैं। कुल 398 में से 176 मौतें यहीं हुई हैं। एक परेशान करने वाली बात ये है कि इन जिलों के साथ कुल 11 ऐसे शहर हैं, जहां कोरोना के एक हजार से ज्यादा केस हैं। इनमें धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, बोकारो, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, देवघर और गढ़वा शामिल हैं।

21:51 (IST)30 Aug 2020
बिहारः मास्क न पहनने वालों से पुलिस ने वसूला 70 लाख का जुर्माना

बिहार पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर सख्ती दिखाई है और रिकॉर्डतोड़ जुर्माना वसूला है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, 1 से 30 अगस्त के बीच मास्क नहीं पहनने वाले 1 लाख 40 हजार 462 लोगों से जुर्माना वसूला गया। इनसे जुर्माने के तौर पर 70 लाख 23 हजार रुपए वसूले गए। कोरोना महामारी को रोकने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर मास्क घरों से बाहर निकलने वालें से राज्य सरकार ने 50 रुपए जुर्माना वसूलने का प्रावधान किया है। 

21:20 (IST)30 Aug 2020
बिहार: राजद MLC ने जेल से छूटते ही निकाला जुलूस, पुलिस ने दर्ज किया केस

राजद एमएलसी रीतलाल यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ दानापुर थाने में लॉकडाउन के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। दरअसल, यादव शनिवार को ही जेल से छूटे थे। निकलने के बाद रीतलाल यादव ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला था और इसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। पुलिस ने रीतलाल के साथ 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

20:50 (IST)30 Aug 2020
झारखंडः बस में क्षमता से आधे यात्री ही बैठ सकेंगे, दोगुना किराया देना होगा

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आखिरकार लॉकडाउन के पांच महीने बाद राज्य के एक से दूसरे जिले में बस का परिचालन शुरू करने की अनुमति दे दी। सरकार के इस निर्णय से बस संचालकों और यात्रियों को राहत तो हुई। मगर यात्रियों की जेब पर इसका असर भी पड़ेगा। दरअसल, सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बस संचालन के दौरान आधी सीट खाली रहेगी। ऐसे में बस संचालकों ने खाली सीट का किराया, बगल सीट पर बैठने वाले यात्री से ही लेने का निर्णय लिया है। मतलब कहीं जाने पर अगर 200 रुपए लगते थे तो अब यात्रियों को 400 रुपए देने होंगे। रविवार को खादगढ़ा बस स्टैंड में रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक हुई, जहां यह निर्णय लिया गया।

20:18 (IST)30 Aug 2020
बिहारः 11 जिलों में कोरोना के चार हजार केस, अकेले पटना में 20,000

बिहार में अब तक कोरोना के 1 लाख 35 हजार केस आ चुके हैं, जबकि 688 लोगों की जान गई है। सबसे ज्यादा 20 हजार मामले राजधानी पटना में हैं। इसके बाद मुजफ्फरपुर, भागलपुर और बेगूसराय में 5 हजार के ऊपर केस हैं। कुल 11 जिलों में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा केस हैं। कोरोना से अब तक सबसे ज्यादा मौतें पटना (161) में ही हुई हैं। इसके बाद सभी जिलों में मृतकों की संख्या दहाई में है।

19:39 (IST)30 Aug 2020
झारखंडः कोरोना के बीच परीक्षा देने आ रहे छात्रों की मदद करेगी भाजपा

झारखंड भाजपा ने कोरोना महामारी के बीच जेईई और नीट की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो छात्रों को साधन और सुविधा मुहैया कराएगी। झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सेंटर के बाहर एक सहायता केंद्र बनाया जाएगा जहां मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शिक्षा में राजनीति और राजनीत में शिक्षा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण. बल्कि राजनीति में शिक्षा की आवश्यकता है।

19:38 (IST)30 Aug 2020
झारखंडः कोरोना के बीच परीक्षा देने आ रहे छात्रों की मदद करेगी भाजपा

झारखंड भाजपा ने कोरोना महामारी के बीच जेईई और नीट की परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसे लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जो छात्रों को साधन और सुविधा मुहैया कराएगी। झारखंड भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सेंटर के बाहर एक सहायता केंद्र बनाया जाएगा जहां मास्क, सैनिटाइजर के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि शिक्षा में राजनीति और राजनीत में शिक्षा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण. बल्कि राजनीति में शिक्षा की आवश्यकता है।