बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में पॉज़िटिव मामले सामने आ रहे हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11460 हो गई है, कुल 8765 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में COVID19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 3004 है। पिछले 24 घंटे में 7930 सैंपल्स की जांच की गई है। अबतक तक कुल 2,57,896Test tube सैम्पल की जांच हुई है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 73.90 है।
राजधानी पटना में नगर निगम के दो पार्षद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा पटना पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग की महिला डॉक्टर समेत कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1045 हो गई है। पटना में अब तक 13 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है।
बिहार के मधुबनी में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। आज भी शहर में 12 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए मधुबनी प्रशासन ने शहर को तीन दिनों के लिए सील करने का फैसला किया है। शहर में इमरजेंसी सेवा बहाल रहेंगी। बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 11460 हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से 93 लोगों की मौत हुई है।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2741 हो गई है। राहत की बात ये है कि राज्य में 2035 मरीज ठीक हो चुके हैं और फिलहाल 687 एक्टिव मरीज ही हैं।
देशभर में कोरोना से जुड़े हर ताजा अपडेट की जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पूरे देश की बात करें तो बीते 24 घंटे में कोरोना के 24,850 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 613 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6,73,165 हो गई है। इनमें से 2,44,814 एक्टिव केस हैं और 409083 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। देश में अब तक 19,268 मरीजों की मौत हुई है।


झारखंड में 5 जुलाई को अब तक 25 नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। सबसे ज्यादा 10 लोग लोहरदगा में संक्रमित पाये गये हैं। रांची में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. कोडरमा में 3, पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा में 2-2 और पलामू में 1 व्यक्ति में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।
गिरीडीह जिला में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2780 हो गयी है। इसके थोड़ी देर पहले झारखंड में 25 नये कोरोना के मरीज मिले थे।
झारखंड में रविवार को अब तक 28 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं। 24 घंटे के दौरान लोहरदगा में 10, रांची में 5, कोडरमा में 3, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, सिमडेगा में 2-2 एवं गिरीडीह, खूंटी और देवघर में 1-1 व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस दौरान सिमडेगा में 3 और रांची में 2 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी गये. राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 2782 हो गयी है. प्रदेश में अब तक 19 लोगों की कोविड19 से मौत हो चुकी है, जबकि 2045 लोगों ने इस बीमारी को मात दे दी है. पूरे झारखंड में इस वक्त 718 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग कोविड19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बोकारो जिला के चास नगर निगम क्षेत्र में स्थित सरस्वती नगर की एक महिला में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को कोविड19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला की उम्र 26 वर्ष है।
पटना 1083, भागलपुर 590, सीवान 562, बेगूसराय 549, मुजफ्फरपुर 542, मधुबनी 480, मुंगेर 394, रोहतास 378, समस्तीपुर 366, कटिहार 352, नालंदा 362, नवादा 358, गोपालगंज 342, दरभंगा 339, पूर्णिया 310, खगड़िया 327, औरंगाबाद 297, गया 300, प. चंपारण 302, जहानाबाद 292, सारण 275, सुपौल 271, भोजपुर 270, सहरसा 265, पू. चंपारण 249, बांका 243, बक्सर 242, कैमूर 215, मधेपुरा 217, वैशाली 245, किशनगंज 193, शेखपुरा 170, सीतामढ़ी 151, लखीसराय 139, अररिया 136, अरवल 119, शिवहर 98 और जमुई में 102 मरीज मिले हैं।
इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना में एक दिल का मरीज संक्रमित मिला है। इसके बाद कैथ लैब को 3 दिन के लिए सील कर दिया गया। उसे पेसमेकर लगाने वाले दो चिकित्सक और एक नर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने भी इसकी पुष्टि की।
औरंगाबाद-2, बांका-2, भागलपुर-14, भोजपुर-20, बक्सर-2, दरभंगा-14, गया-34, गोपालगंज-13, जमुई-1, कैमूर-3, खगडिय़ा-16, किशनगंज-4, लखीसराय-1, मधेपुरा-6, मधुबनी-5, मुंगेर-5, मुजफ्फरपुर-44, नालंदा-19, नवादा-6, पटना-24, रोहतास-7, सहरसा-53, समस्तीपुर-2, सारण-24, शेखपुरा-1, वैशाली-5 और पश्चिमी चंपारण-21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले।
बिहार में इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11460 हो गई है, कुल 8765 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में COVID19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 3004 है। पिछले 24 घंटे में 7930 सैंपल्स की जांच की गई है। अबतक तक कुल 2,57,896 Test tube सैम्पल की जांच हुई है। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 73.90 है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बिहार में इस समय कोरोना वायरस के 2880 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, 11460 में से 8488 रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से बिहार में रिकवरी रेट 74.09 परसेंट है। पिछले 24 घंटे में 7,930 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में अब तक 2 लाख 51 हजार 97 सैंपल्स की जांच की गई है। शनिवार को 28 जिलों में नए संक्रमित मिले थे। बता दें कि दो-तीन पहले रिकवरी रेट 75 परसेंट से ऊपर चला गया था।
कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट में भी गिरावट आ गई है। ठीक होने वालों की संख्या से मरीजों की संख्या की रफ्तार अधिक हो गई है। वहीं बिहार में अब तक मृतकों की संख्या 93 पर पहुंच गई है। यह रफ्तार रही तो इसका आंकड़ा जल्द ही शतक लगा लेगा। 24 घंटे में जहां 277 लोग स्वस्थ हुए, वहीं 349 नए मरीज मिले। इस तरह राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11460 हो गई है।
पटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। दरअसल पटना के दीघा पुरानी बिंद टोली के पास इस्तेमाल किए हुए पीपीई किट खुले में फेंके गए हैं। इससे आसपास के लोगों में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। लोगों में इससे डर और दहशत का माहौल है।
किशनगंज जिले में कोरोना के 5 नए केस मिले हैं। इनमें से दो केस कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के तहत मिले हैं। फिलहाल सभी कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है।
कैबिनेट सचिवालय विभाग के कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। तबीयत खराब रहने के कारण वह पिछले एक सप्ताह से ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे थे। बाद में उन्होंने जांच करायी तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फिलहाल उन्हें नालंदा जिले के आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।
पटना के बाकरगंज इलाके के सर्राफा कारोबारी राजीव कुमार की कोरोना के चलते मौत हो गई है। कारोबारी की मौत के बाद बाकरगंज सर्राफा बाजार बंद हो गया है।
पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीज अस्पताल या आइसोलेशन केन्द्र में रहने के बजाय होम क्वारंटीन को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनमें पटना सिटी, एसकेपुरी, कंकड़बाग, दानापुर समेत कई मोहल्लों के लोग शामिल है।
झारखंड में बीते 24 घंटे में 4 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2752 हो गई है।
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे सरकार में हड़कंप मच गया है। बता दें कि अवधेश नारायण सिंह के संपर्क में हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी आए थे। यही वजह है कि दोनों नेताओं की कोरोना जांच की गई है। राहत की बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना संक्रमण इतना गंभीर हो चुका है कि वहां के 21 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इनके अलावा एक पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
राज्य सरकार ने कोरोना के संक्रमण को देखते हुए राज्य में मास्क नहीं लगाने पर 50 रुपए का जुर्माना देने का प्रावधान किया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 50 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
रांची के बरियातू थाने को सील कर दिया गया है। दरअसल थाने के एक मुंशी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पूरे थाने को सील कर अन्य पुलिसकर्मियों की जांच की जा रही है।