बिहार विधानसभा चुनाव का रंग पर्याप्त रूप से लोगों पर चढ़ना शुरू हो गया है। सभी दल पूरी तरह से चुनावी रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं। मतदाताओं को लुभाने की तमाम कोशिशें भी सभी पार्टियों की ओर से लगातार की जा रही हैं। बिहार चुनाव में जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वह है जाति। मुख्य विपक्षी दल राजद राज्य में जातीय सर्वेक्षण कराने का श्रेय लेता है। बिहार के जातीय सर्वेक्षण में हिन्दू जातियों के साथ ही मुस्लिम एवं ईसाई समुदाय की जातियों का वर्गवार आंकड़ा आजादी के बाद पहली बार सामने आया। आइए देखते हैं कि मुस्लिम जातियों में किस वर्ग को कितना टिकट मिला।

ऐसा माना जाता है कि मुस्लिम समुदाय राजद के वोटर हैं। उनकी पार्टी ने इस चुनाव में सबसे ज्यादा 18 मुसलमानों को टिकट दिया है। इसके साथ ही महागठबंधन की बात कर लें तो 251 प्रत्याशियों के साथ 243 सीटों में महज 30 उम्मीदवार पर दांव लगाया है, जिसमें राजद ने 18, कांग्रेस ने 10, सीपीआई (एमएल) ने दो मुसलमानों को टिकट दिया है।

दम खम से चुनाव लड़ रहे ओवैसी

इसी बात को लेकर हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। ओवैसी की पार्टी इस चुनाव में 30 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछले चुनाव में उनकी पार्टी ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ते हुए 5 सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार भी पूरे दमखम के साथ वो चुनावी मैदान में हैं।

पार्टी के दो सांसद और 13 विधायक, एक राज्य की सरकार में हिस्सेदार फिर भी दल के मुखिया ने आज तक नहीं लिया कोई पद

एनडीए में बीजेपी ने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया है, जबकि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने 4 मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी की सहयोगी चिराग पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी (रामविलास) ने केवल एक मुसलमान पर भरोसा जताया है। ऐसे में दोनों प्रमुख गठबंधनों की ओर से कुल 35 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं।

सीमांचल में मुस्लिम आबादी ज्यादा

इसके अलावा इस चुनाव पहली बार अपनी किस्मत आजमा रही प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज ने 20 मुसलमानों को उम्मीदवार बनाया है। जबकि चुनाव से पहले पहले पीके ने कई बार इस बात को दोहराया था कि वो 40 मुस्लिम समुदाय के लोगों को जन सुराज से टिकट देंगे।

प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों में से 87 निर्वाचन क्षेत्र ऐसा है जहां पर मुसलमानों वोटरों की संख्या 20 प्रतिशत से ज्यादा है। इसके साथ-साथ उत्तरी बिहार और सीमांचल का इलाका बहुत हद तक मुस्लिम केंद्रित है। साल 2022 में हुए जातिय सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि पूरे बिहार में मुस्लिम आबादी 17.7% है। आबादी के हिसाब से 40 सीटों पर मुसलमान उम्मीदवारों को टिकट मिलना चाहिए।

बीजेपी ने धर्मेंद्र को इस वजह से बनाया बिहार चुनाव का ‘प्रधान’, केशव और पाटिल की भूमिका भी रहेगी महत्वपूर्ण

महागठबंधन की ओर से 30 मुस्लिम उम्मीदवार हैं, जबकि एनडीए ने 5 मुसलमानों पर दांव लगाया है। वहीं जन सुराज ने 21 मुसलमानों को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि इसमें से ये जानना जरूरी है कि इन प्रत्याशियों में से कितने अगड़े मुसलमान हैं जबकि कितने ऐसे हैं जो पिछड़े या अति-पिछड़े मुसलमान हैं। आइए जानते हैं पूरी स्थिति…

क्रम संख्या । नाम । विधानसभा । जाति/समुदाय । पार्टी । कैटेगरी

राष्ट्रीय जनता दल के मुस्लिम उम्मीदवार-

| 1. | अब्दुस सुब्हान | बैसी | सुरजपुरी शेख | RJD | (OBC)
| 2. | डॉ. फ़राज़ फ़ातमी | केवटी | सैय्यद | RJD | जनरल
| 3. | युसूफ सलाउद्दीन | सिमरी बख्तियारपुर | शेख | RJD | जनरल
| 4. | इसराइल मंसूरी | कांटी | धुनिया/ मंसूरी | RJD | (EBC)
| 5. | ओसामा शहाब | रघुनाथपुर | शेख | RJD | जनरल
| 6. | अनवारुल हक़ अंसारी | गोरियाकोठी | जुलाहा/ अंसारी | RJD | (EBC)
| 7. | अख्तरुल इस्लाम शाहीन | समस्तीपुर | सैय्यद | RJD | जनरल
| 8. | डॉ. शमीम अहमद | नरकटिया | शेख | RJD | जनरल
| 9. | फैसल रहमान | ढाका | शेख | RJD | जनरल
| 10. | सैय्यद अबू दोजाना | सुर्सांद | सैय्यद | RJD | जनरल
| 11. | आसिफ अहमद | बिस्फी | शेख | RJD | जनरल
| 12. | शाहनवाज़ आलम | जोकीहाट | कुल्हैया | RJD | (EBC)
| 13. | सऊद आलम | ठाकुरगंज | कुल्हैया | RJD | (EBC)
| 14. | मुजाहिद आलम | कोचाधामन | सुरजपुरी शेख | RJD | (OBC)
| 15. | इशरत परवीन | प्राणपुर | सुरजापुरी शेख | RJD | (OBC)
| 16. | शेख ज़ियाउल हसन | नाथनगर | शेख | RJD | जनरल
| 17. | डॉ. गुलाम शाहिद | रफीगंज | जुलाहा/ अंसारी | RJD | (EBC)
| 18. | शमशाद आलम | जमुई | शेख सिद्दीकी | RJD | जनरल

‘तो तुम्हें सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई…’, लालू यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी मां हो गई थीं निराश, जानें क्या था पूरा किस्सा

कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार-

| 1. | आबिदुर रहमान | अररिया | कुल्हैया | INC | (EBC)
| 2. | जलील मस्तान | अमौर | सुरजपुरी शेख | INC | (OBC)
| 3. | तौक़ीर आलम | बरारी | शेरशाहबादी | INC | (EBC)
| 4. | कमरूल होदा | किशनगंज | सुरजपुरी | INC | जनरल
| 5. | इरफान आलम | कस्बा | धुनिया मुस्लिम | INC | (EBC)
| 6. | उमर खान | बिहारशरीफ | पठान | INC | जनरल
| 7. | वसी अहमद | बेतिया | शेख | INC | जनरल
| 8. | मसवर आलम | बहादुरगंज | सुरजपुरी शेख | INC | (OBC)
| 9. | शकील अहमद खान | कदवा | पठान | INC | जनरल
| 10. | मिन्नत रहमानी | सुपौल | शेख | INC | जनरल

सीपीआई (एमएल) के मुस्लिम उम्मीदवार-

| 1. | क्यामुद्दीन अंसारी | आरा | जुलाहा/ अंसारी | CPIML | (EBC)
| 2. | महबूब आलम | बलरामपुर | कुल्हैया | CPIML | (EBC)

जब बिहार में ‘किंग मेकर’ बन सकती थी LJP, ‘रामविलास पासवान’ के इस दांव से चित हो गए थे ‘लालू यादव’, दोबारा फिर कभी उठ नहीं पाई RJD

जेडीयू के मुस्लिम उम्मीदवार-

| 1. | शगुफ्ता अज़ीम | अररिया | … | JDU | जनरल
| 2. | मंजर आलम | जोकीहाट | सुरजपुरी शेख | JDU | (EBC)
| 3. | सबा ज़फर | अमौर | … | JDU | जनरल
| 4. | मो. जमा खान | चैनपुर | खान | JDU | जनरल

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुस्लिम उम्मीदवार-

  1. 1. मो. कलीमुद्दीन | किशनगंज | बहादुरगंज |

जन सुराज पार्टी के मुस्लिम उम्मीदवार-

  1. 1. मोहम्मद परवेज आलम | बेनीपट्टी | मधुबनी |
    2. अबु अफ्फान फारूकी | कोचाधामन | किशनंगज |
    3. अफरोज आलम | अमौर | पूर्णिया
    4. मोहम्मद शहनवाज आलम | बैसी |
    5.महिशी से शमीम अख्तर | महिषी|
    6. शोएब खान | दरभंगा ग्रामीण | दरभंगा

लालू प्रसाद की RJD ने पहले ही चुनाव में गाड़ दिया था लट्ठ, नीतीश कुमार के एक फैसले ने ‘खत्म’ होती राजद में फिर भरे प्राण

7. केसरिया विधानसभा सीट – नाज अहमद
8. बड़हरिया विधानसभा सीट – डॉ सहनवाज
9. बहादुरपुर विधानसभा सीट – अमीर हैदर
10. गौरा बौराम विधानसभा सीट – इफ़्तकार आलम
11. बाजपट्टी विधानसभा सीट – आजम हुसैन अनवर
12. सीतामढ़ी विधानसभा सीट – ज़ियाउद्दीन ख़ान
13. ठाकुरगंज विधानसभा सीट – इकरामुल हक
14. गोरियाकोठी विधानसभा सीट – एजाज अहमद सिद्दीकी
15. बलरामपुर विधानसभा सीट – असहब आलम
16. कदवा विधानसभा सीट – मो. शहरयार
17. कटिहार विधानसभा सीट – डॉ गाजी शरीक
18. कस्बा विधानसभा सीट – इत्तिफ़ाक़ आलम
20. नोखा विधानसभा सीट – पूर्व डीएसपी नसरुल्लाह खान

जिन मुस्लिम उम्मीदवारों की जाति और वर्ग की पुष्टि नहीं हो पायी, उनकी जानकारी यहाँ नहीं दी गयी है।

(जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी छात्र पंकज कुमार के इनपुट के साथ)