राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार और बीजेपी को विजन-लैस करार दिया है। तेजस्वी यादव ने पटना में एक कार्यक्रम में कहा कि वो लोग विजन-लैस लोग हैं। वो हमारी नकल कर रहे हैं। ये नकलची सरकार है। हम लोगों ने पेंशन, बिजली और महिलाओं के अधिकार की बात की, ये लोग विजन-लैस लोग हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कह रहे हैं ‘2005 से 2025, बहुत हुए नीतीश’। नीतीश कुमार हाईजैक हो चुके हैं, अचेत अवस्था में हैं। उन्हें नहीं पता कि क्या हो रहा है। आज दो लोग बिहार सरकार चला रहे हैं। एक अमित शाह और दूसरे नरेंद्र मोदी।
उन्होंने कहा कि हमारी असली लड़ाई उन भ्रष्ट अधिकारियों से है, जो नीतीश कुमार के चेहरे को इस्तेमाल कर रहा है और बिहार की तिजोरी को खाली करके अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं। हम भ्रष्ट और आरक्षण विरोधी अधिकारियों को सरकार बनने पर हमने चिन्हित किया है। हमारी सरकार बनने पर उन अधिकारियों पर एक्शन होगा।
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव के भरोसेमंद और अब लालू परिवार में दरार की वजह… कैसे हरियाणा के संजय यादव आरजेडी के रणनीतिकार बन गए?
‘बिहार के सभी 14 करोड़ लोग हमारे लिए बराबर’
हम बिहार में किसी का विरोध नहीं करते। बिहार में 14 करोड़ आबादी है, सब लोग हमारे लिए बराबर हैं। हम लोग चाहते हैं कि जिन्हें मान सम्मान नहीं ंमिल रहा, जो आगे नहीं बढ़ पा रहा, हम उसे सम्मान देने और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम किसी का विरोध नहीं करना चाहते। हम लोग ऐसा प्रदेश और देश चाहते हैं, जहां अमन चैन का माहौल बने, सब को बराबरी भागीदारी का मौका मिले, सामाजिक न्याय हो, गरीबी खत्म हो।
यह भी पढ़ें: एसआईआर की साजिश लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा: कांग्रेस कार्य समिति