बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आए तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल ने राज्य का सियासी माहौल बेहद गर्म कर दिया है। लगभग सभी एग्जिट पोल ने एनडीए गठबंधन की सत्ता में वापसी की बात कही है। इससे एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के नेता बेहद खुश हैं जबकि दूसरी ओर कुछ एग्जिट पोल में राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को करीबी मुकाबले में बताया गया है।

राजद के नेताओं ने एग्जिट पोल को नकारा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि महागठबंधन को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं और सरकार बनाने का जादुई आंकड़ा 122 है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ।

Live Updates
18:42 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: एनडीए को मिलेगा जनादेश- दिलीप जायसवाल

एग्जिट पोल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "...बिहार की जनता एनडीए को जनादेश दे रही है और उसके नेतृत्व में अपना विश्वास दोहरा रही है। अगले 24 घंटों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जो लोग अपमानजनक टिप्पणी करेंगे या जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उन्हें जनता बख्शेगी नहीं। बिहार कानून और व्यवस्था द्वारा शासित राज्य है और कोई भी व्यक्ति या समूह जो भड़काऊ बयान जारी करेगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।"

18:31 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती शुक्रवार, 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

17:54 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें- मनोज कुमार झा

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "... मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें। बिहार चुनाव रैली के दौरान भाजपा द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वे हार रहे हैं। वे बिहार में रोजगार या विकास की बात नहीं करते। इस चुनाव में हमने कई स्तरों पर बदलाव देखा है।"

17:37 (IST) 13 Nov 2025

नतीजों से पहले ही बिहार में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, शकील अहमद ने 88 साल पुराना नाता तोड़ा

शकील अहमद ने अपने पत्र में लिखा है कि वह बहुत दुखी मन से कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।  ...और पढ़ें
17:36 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

बिहार के डीजीपी ने भड़काऊ बयान देने के लिए आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

17:31 (IST) 13 Nov 2025

Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका, पिछले बिहार चुनाव से इतनी सीटें कम मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच Axis My India ने एग्जिट पोल पेश कर दिया है। ...यहां पढ़ें
17:30 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Exit Poll: प्रशांत किशोर का अनुमान हो सकता सही, Today's Chanakya एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में किसकी सरकार?

अगर हम बिहार एग्जिट पोल पर नेताओं की बयानबाजी का जिक्र करें तो महागठबंधन इसे पूरी तरह से गलत बता रहा है। ...और पढ़ें
17:29 (IST) 13 Nov 2025

‘हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…’,  तेजस्वी यादव ने बिहार को लेकर आए एग्जिट पोल्स को किया खारिज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें ग्राउंड से बेहद अच्छा फीडबैक मिला है। ...और पढ़ें
17:17 (IST) 13 Nov 2025
Bihar Election Result 2025: एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने लगाया जोर

बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एनडीए और महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार किया। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम बड़े चेहरों ने चुनाव का मोर्चा संभाला तो महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और अन्य नेताओं ने चुनावी जनसभा की।

17:14 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: एनडीए और महागठबंधन में शामिल हैं ये दल

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), बीजेपी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, वामदल और इंडिया इन्क्लूसिव पार्टी शामिल हैं।