बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
10:37 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: जदयू 232 में से 77 सीटों पर आगे

निर्वाचन आयोग ने सुबह 10:30 बजे तक 232 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 77, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 73, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 18 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को सिर्फ 42 सीटों पर ही बढ़त हासिल है। कांग्रेस नौ से कम होकर सिर्फ 7 सीटों पर ही आगे रह गई है।

10:27 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: बिहार में चुनाव आयोग ने 222 सीटों के रुझान जारी किए

निर्वाचन आयोग ने सुबह 10:25 बजे तक 222 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से भाजपा 70, जदयू 71, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 16 और हम चार सीटों पर आगे है। वहीं, राजद को सिर्फ 41 पर ही बढ़त हासिल है। कांग्रेस नौ सीटों पर आगे है।

09:53 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: एनडीए 111 सीटों पर आगे

निर्वाचन आयोग ने सुबह 9:50 बजे तक 147 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से 111 सीटों पर एनडीए आगे है। भाजपा 48, जदयू 47, लोक जनशक्ति पार्टी 13, हम तीन सीटों पर आगे है। राजद को सिर्फ 23 पर ही बढ़त हासिल होती दिख रही है।

09:44 (IST) 14 Nov 2025

तेज प्रताप ने राजद के सुनील कुमार को बताया फालतू आदमी

पत्रकार ने तेज प्रताप यादव से पूछा, राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने कहा है कि हम बिहार को नेपाल बना देंगे।

तेज प्रताप यादव ने कहा, वह एक फालतू आदमी हैं उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है। ऐसे घटिया लोगों पर कारवाई होनी चाहिए। चुनाव हुआ नहीं सरकार आई नहीं ये अपनी औकात दिखा रहे। तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने स्ट्राग रूम देखा है। व्यवस्थाएं अच्छी हैं।

09:38 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: बिहार चुनाव में राजग 78 में से 48 सीटों पर आगे

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू होने के साथ ही प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में से कई स्थानों पर आगे चल रहा है। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक 78 रुझान की ही घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बिहार में राजग 48 विधानसभा सीट पर और ‘इंडिया’ गठबंधन 21 सीटों पर आगे है।

09:26 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: नीतीश कुमार फिर बनेंगे बिहार के CM

Bihar VidhanSabha Chunav Result | टिकारी विधानसभा क्षेत्र से हम उम्मीदवार अनिल कुमार ने कहा, “हम सीटें जीतेंगे और नीतीश कुमार भारी बहुमत से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। हम पार्टी अपने सभी 6 सीटों पर जीत हासिल करेगी। सीटों का अंतर बढ़ सकता है।

09:23 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: महागठबंधन के मुकाबले एनडीए बहुत आगे

बिहार चुनाव के शुरुआती रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को महागठबंधन पर अपनी बढ़त मजबूत करते हुए आधे के आंकड़े से आगे बढ़ाते हुए दिखाते हैं। सुबह 9:15 बजे तक, NDA 130 सीटों पर आगे था, जबकि महागठबंधन ने 65 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाई। भारतीय जनता पार्टी 60 सीटों पर बढ़त के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है, उसके बाद उसकी सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) है, जो 54 सीटों पर आगे है। महागठबंधन को बड़े झटके लग रहे। राजद ने 2020 की तुलना में 12 सीटें खो दीं और 45 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। कांग्रेस 12 सीटों पर आगे थी।

09:17 (IST) 14 Nov 2025

पुनर्मतदान के लिए कोई अनुरोध नहीं: निर्वाचन आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 में पुनर्मतदान के लिए कोई अनुरोध नहीं मिला है। अंतिम मतदाता सूची में 7,45,26,858 मतदाताओं के साथ बिहार में SIR के दौरान कोई अपील नहीं की गई है।

09:15 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections LIVE: जदयू तीन सीटों पर आगे

बिहार में इस समय तीन सीटों पर जदयू आगे चल रही है। इनमें मीनापुर, फुलवारी और मसौढ़ी विधानसभा सीटें हैं।

09:10 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: चुनाव आयोग ने 12 सीटों पर जारी किए रुझान

निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक 12 सीटों पर रुझान जारी किए गए हैं। इनमें से छह में भाजपा और दो पर राष्ट्रीय जनता दल आगे चल रहा है। कांग्रेस और जदयू 1-1 सीटों पर आगे हैं। लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दो सीट पर बढ़त बनाई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में शुरुआती रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, सीमांचल की 24 सीटों पर महागठबंधन को जबरदस्त बढ़त देखने को मिल रही है।