बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।
243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
किस दल को मिली कितनी सीटें
| दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
| बीजेपी | 89 | 0 | 89 |
| जेडी(यू) | 85 | 0 | 85 |
| आरजेडी | 25 | 0 | 25 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | 19 | 0 | 19 |
| कांग्रेस | 6 | 0 | 6 |
| एआईएमआईएम | 5 | 0 | 5 |
| हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 5 | 0 | 5 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 4 | 0 | 4 |
| सीपीआई(एमएल)(एल) | 2 | 0 | 2 |
| इंडियन इंक्लूसिव पार्टी | 1 | 0 | 1 |
| सीपीआई(एम) | 1 | 0 | 1 |
| बीएसपी | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 243 | 0 | 243 |
Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here
बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी
चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी।
(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।
Bihar Assembly Elections LIVE: राजद 30 सीटों पर लुढ़की
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 30 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस और एआईएमआईएम पांच-पांच सीटों पर आगे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन चार सीटों पर आगे हैं। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: बिहार में एनडीए दोहरे शतक के करीब
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंंधन (राजग/NDA) दोहरे शतक के करीब है। एनडीए 243 सीटों में से 197 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें से भाजपा 90, जदयू 79 और लोजपा (राम विलास) 20, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम 4-4 सीटों पर आगे चल रही हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: तेजस्वी यादव की राजद सिर्फ 31 सीटों पर आगे
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 31 पर आगे चल रही है। कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन चार-चार सीटों पर आगे हैं। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: एनडीए 196 सीटों पर आगे
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंंधन की सुनामी दिख रही है। एनडीए 243 सीटों में से 196 सीटों पर आगे चल रही है। इनमें से भाजपा 88, जदयू 79 और लोजपा (राम विलास) 21, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम 4-4 सीटों पर आगे चल रही हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: भाजपा और जदयू 160 सीटों पर आगे
दोपहर 12:00 बजे तक निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 84, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 76 सीटों पर आगे है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22 और HAMS पांच सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 34 पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ पांच सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन सात सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा और एआईएमआईएम 3-3 सीटों पर आगे है। माकपा दो सीटों पर आगे है। विकासशील इंसान पार्टी और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: सभी 243 विधानसभा सीटों पर रुझान जारी
भारत निर्वाचन आयोज ने बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर रुझान जारी कर दिए हैं। इनमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 85 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 75 परआगे है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 36 पर ही टिकी हुई है। कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी सात सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम 3 सीटों, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा दो सीटों पर आगे है। विकासशील इंसान पार्टी, माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: भाजपा, जदयू और लोजपा 180 से ज्यादा पर आगे
निर्वाचन आयोग ने सुबह 11:30 बजे तक 241 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 83 से कम होकर 82, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 79 से कम होकर 75 पर खिसक गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 36 पर आगे चल रही है। कांग्रेस छह से बढ़कर सात सीटों पर आगे हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन छह सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा और एआईएमआईएम 3-3 सीटों पर आगे है। विकासशील इंसान पार्टी, माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: जदयू और भाजपा 160 से ज्यादा सीटों पर आगे
निर्वाचन आयोग ने सुबह 11:15 बजे तक 239 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 83 सीटों पर आगे है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 82 से कम होकर 79 पर खिसक गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 34 से कम होकर 32 पर ही आगे रह गई है। कांग्रेस छह सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन छह सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम तीन सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा दो सीटों पर आगे है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे है।
Bihar Assembly Elections LIVE: जदयू 11 बजे तक 237 में से 82 सीटों पर आगे
निर्वाचन आयोग ने सुबह 11:00 बजे तक 237 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 82, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 78, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 22 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 39 से कम होकर 34 पर ही आगे रह गई है। कांग्रेस सात से कम होकर छह सीटों पर आगे रह गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन छह सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम दो सीटों पर आगे है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा, माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे है।
Bihar Assembly Elections LIVE: जदयू 235 में से 78 सीटों पर आगे
निर्वाचन आयोग ने सुबह 10:45 बजे तक 235 सीटों पर रुझान जारी किए हैं। इसमें से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 78, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 76, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 21 और HAMS चार सीटों पर आगे है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 42 से कम होकर 39 पर ही आगे रह गई है। कांग्रेस सात पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन पांच सीटों पर आगे है।
