बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।
243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
किस दल को मिली कितनी सीटें
| दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
| बीजेपी | 89 | 0 | 89 |
| जेडी(यू) | 85 | 0 | 85 |
| आरजेडी | 25 | 0 | 25 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | 19 | 0 | 19 |
| कांग्रेस | 6 | 0 | 6 |
| एआईएमआईएम | 5 | 0 | 5 |
| हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 5 | 0 | 5 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 4 | 0 | 4 |
| सीपीआई(एमएल)(एल) | 2 | 0 | 2 |
| इंडियन इंक्लूसिव पार्टी | 1 | 0 | 1 |
| सीपीआई(एम) | 1 | 0 | 1 |
| बीएसपी | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 243 | 0 | 243 |
Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here
बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी
चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी।
(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।
Bihar Assembly Elections Result LIVE: भाजपा 95 सीटों पर चल रही आगे
03:00 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 95 पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 82 पर आगे हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 21 की जगह 20 पर ही आगे रह गई है। HAMS हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे है।
Bihar Assembly Elections Result LIVE: बिहार में एनडीए को मिला ऐतिहासिक समर्थन- नितिन गडकरी
बिहार में एनडीए के बहुमत के आंकड़े को पार करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह एनडीए को समर्थन दिया है, वह ऐतिहासिक है। बिहार की जनता ने डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास को अपना समर्थन दिया है। पिछले 10 सालों में पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए काम सफल रहे हैं और जनता ने हमें विजयी बनाया है। मैं इसके लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं।
Bihar Assembly Elections Result LIVE: राजद 29 सीटों पर आगे
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 29 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन चार की जगह सिर्फ दो सीटों पर ही आगे रह गई है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections Result LIVE: भाजपा 90 सीटों पर आगे
दोपहर 02:20 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 90 पर आगे चल रही है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 81 पर आगे हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 21 की जगह 20 पर ही आगे रह गई है। HAMS हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे है।
Bihar Assembly Elections LIVE: 30 के अंदर ही है राजत की बढ़त
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने 26 की जगह 27 सीटों पर बढ़त बना ली है। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी चार सीटों पर आगे रह गई है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की वेवबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा 91 पर आगे चल रही है। जदयू 81 से कम होकर 79 सीटों पर रह गई है। लोजपा (राम विलास) 21 की जगह 22 पर आगे है। HAMS {हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर)} पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: राजद सिर्फ 26 सीटों पर आगे
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राजद अब सिर्फ 26 सीटों पर आगे है। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस सिर्फ चार सीटों पर आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी चार सीटों पर है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 91 सीटों पर आगे हो गई है। जदयू 81 सीटों पर आगे है। लोजपा (राम विलास) 21 पर आगे है। HAMS {हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर)} पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे हैं।
Bihar Assembly Elections LIVE: बिहार चुनाव में एनडीए का दोहरा शतक
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दोहरा शतक हो गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 90, जदयू 81, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 21, राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) 4 सीटों पर आगे चल रही है। इसका मतलब एनडीए कुल 200 सीटों पर आगे चल रहा है।
Bihar Assembly Elections LIVE: राजद की बढ़त 30 से कम होकर 28 हो गई
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बढ़त 30 की जगह अब सिर्फ 28 सीटों पर ही आगे रह गई है। एआईएमआईएम पांच सीटों पर आगे है। कांग्रेस की बढ़त 5 से कम होकर 4 सीट पर ही रह गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन चार सीटों पर आगे हैं। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।
