बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
16:24 (IST) 14 Nov 2025

जदयू के अरुण मांझी ने राजद की रेखा देवी को हराया

मसौर्ही विधानसभा सीट से जदयू के अरुण मांझी ने राजद की रेखा देवी को 7643 मतों से हराया। अरुण मांझी को 106505, जबकि रेखा देवी को 98862 मत मिले।

16:21 (IST) 14 Nov 2025

जदयू के रामचंद्र सदा ने राजद के रामबृक्ष सदा को हराया

अलौली से जदयू के रामचंद्र सदा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के रामबृक्ष सदा को 35732 मतों के अंतर से हराया। रामचंद्र सदा को 93208 और रामबृक्ष सदा को 57476 मत मिले।

16:17 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections Result LIVE: जदयू ने पांच और भाजपा ने दो सीटें जीतीं

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जयदू अब तक पांच सीटें जीत चुकी है। भाजपा का भी खाता खुल चुका है। उसने मधुबन (राणा रणधीर) और साहेबगंज (राजू कुमार सिंह) सीट जीत ली है। मोकामा से जदयू के अनंत कुमार सिंह, अलौली से रामचंद्र सदा, हरनौत से हरि नारायण सिंह और बेला गंज से मनोरमा देवी जीत गईं हैं।

15:53 (IST) 14 Nov 2025
Bihar Assembly Elections Result LIVE: कल्याणपुर से महेश्वर हजारी जीते

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला नतीजा आ गया है। कल्याणपुर विधानसभा से जदयू के महेश्वर हजारी 38586 मतों से जीत हासिल की है। महेश्वर हजारी को 118162 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)(लिबरेशन) के रंजीत कुमार राम 38586 मतों के अंतर से हराया। रंजीत कुमार राम को 79576 मत मिले।

15:38 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections Result LIVE: राजद 25 सीटों पर ही अटकी

राजद की बढ़त घटकर 29 की जगह 25 सीट ही रह गई है। एआईएमआईएम छह सीटों पर आगे है। कांग्रेस अब सिर्फ दो सीटों पर ही आगे है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन भी दो सीट पर आगे है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।

15:38 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections Result LIVE: बिहार में भाजपा जदयू के बिना सरकार बनाने की स्थिति में

दोपहर 03:30 बजे तक भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों में से भाजपा 94 सीटों पर आगे चल रही है। जदयू 84 सीट पर आगे हो गई है। लोजपा (राम विलास) 19 पर ही आगे है। HAMS {हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर)} पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा चार सीटों पर आगे है।

15:21 (IST) 14 Nov 2025

राजद, कांग्रेस या VIP… महागठबंधन के गणित में कौन है सबसे कमोजर कड़ी?

Bihar Election Result: कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि वो केवल पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से बिहार चुनाव में कांग्रेस की बुरी दुर्गति हुई है। …और पढ़ें
15:20 (IST) 14 Nov 2025

नौकरी का वादा, एंटी इनकम्बेंसी का फायदा… बिहार चुनाव में फिर भी क्यों हारा महागठबंधन?

Bihar Election Result: यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब इस बार महागठबंधन ने नौकरियों के इतने बड़े वादे किए, जब नीतीश कुमार के खिलाफ इतनी एंटी-इंकम्बेंसी का दावा किया गया, तो आखिर कैसे उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा? …अधिक जानकारी
15:19 (IST) 14 Nov 2025

Biharsharif Election Result 2025: बिहारशरीफ से बीजेपी उम्मीदवार भारी मतों से आगे, लगातार 5 बार से विधायक हैं सुनील कुमार

Biharsharif Vidhan Sabha Seat Result 2025, Sunil Kumar vs Omair Khan vs Shiv Kumar Yadav, {बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव परिणाम}: यहां से बीजेपी ने मौजूदा विधायक सुनील कुमार को टिकट दिया है जबकि कांग्रेस ने ओमैर खान वहीं सीपीआई से शिव कुमार यादव चुनाव लड़ रहे हैं। …अधिक जानकारी
15:15 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Assembly Elections Result LIVE: राजद 29 से घटकर 25 पर लुढ़की

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बढ़त 29 की जगह घटकर 25 सीटों पर ही रह गई है। एआईएमआईएम छह सीटों पर आगे है। कांग्रेस चार की जगह घटकर तीन सीटों पर ही आगे चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन दो की जगह सिर्फ सीट पर ही आगे है। माकपा और बसपा एक-एक सीटों पर आगे हैं।