बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
18:21 (IST) 14 Nov 2025

बिहार चुनाव नतीजों की ताजा स्थिति (शाम 6:20 बजे तक)

18:13 (IST) 14 Nov 2025
शाम 6:10 बजे तक बिहार चुनाव नतीजों की ताजा स्थिति
  • भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी): 35 जीतीं 55 पर आगे कुल 90 सीटें
  • जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू): 24 जीतीं 59 पर आगे कुल 83 सीटें
  • राष्ट्रीय जनता दल (राजद): 06 जीतीं 20 पर आगे कुल 26 सीटें
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) {(एलजेपीआरवी)}: 02 जीतीं 17 पर आगे कुल 19 सीटें
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी): 01 जीतीं 05 पर आगे कुल 06 सीटें
  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम): 04 जीतीं 01 पर आगे कुल 05 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) {(HAMS)}: 01 जीतीं 04 पर आगे कुल 05 सीटें
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएसएचटीएलकेएम): 00 जीतीं 04 पर आगे कुल 04 सीटें
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (लिबरेशन) {भाकपा माले}: 01 जीतीं 02 पर आगे कुल 03 सीटें
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा): 00 जीतीं 01 पर आगे कुल 01 सीटें
  • बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी): 00 जीतीं 01 पर आगे कुल 01 सीटे
  • 17:49 (IST) 14 Nov 2025

    राजद के विजयी प्रत्याशी

  • बिस्फी: राजद के आसिफ अहमद को 100771 मत मिले। उन्होंने भाजपा के हरिभूषण ठाकुर को 8107 मतों से हराया।
  • उजियारपुर: आलोक कुमार मेहता को 102707 मत मिले। उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज 16283 मतों से हराया।
  • फतुहा: डॉ. रामानंद यादव को 90558 मत मिले। उन्होंने लोजपा (राम विलास) की रूपा कुमार को 7992 मतों से हराया।
  • मनेर: भाई वीरेंद्र को 110798 मत मिले। उन्होंने लोजपा (राम विलास) के जितेंद्र यादव को 20034 मतों से हराया।
  • बोधगया: कुमार सर्वजीत को 100236 मत मिले। उन्होंने लोजपा (राम विलास) के श्यामदेव पासवान को 881 मतों से हराया।
  • 17:26 (IST) 14 Nov 2025

    भाजपा के विजय प्रत्याशियों की सूची

  • नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे 26458 मतों से जीते। उन्हें 100044 मत मिले।
  • बगहा से राम सिंह 6313 मतों से जीते। उन्हें 106875 मत मिले।
  • लौरिया से विनय बिहारी 26966 मतों से जीते। उन्हें 96510 मत मिले।
  • मधुबन से राणा रणधीर 5492 मतों से जीते। उन्हें 86002 मत मिले।नरकटियागंज से संजय कुमार पांडे 26458 मतों से जीते। उन्हें 100044 मत मिले।
  • बगहा से राम सिंह 6313 मतों से जीते। उन्हें 106875 मत मिले।
  • लौरिया से विनय बिहारी 26966 मतों से जीते। उन्हें 96510 मत मिले।
  • मधुबन से राणा रणधीर 5492 मतों से जीते। उन्हें 86002 मत मिले।
  • मोतिहारी से प्रमोद कुमार 13563 मतों से जीते। उन्हें 106080 मत मिले।
  • राजनगर से सुजीत कुमार 42185 मतों से जीते। उन्हें 108362 मत मिले।
  • झंझारपुर से नीतीश मिश्रा 54849 मतों से जीते। उन्हें 107958 मत मिले।
  • पूर्णिया से विजय कुमार खेमका 33222 मतों से जीते। उन्हें 127614 मत मिले।
  • कोरहा से कविता देवी 22257 मतों से जीते। उन्हें 123495 मत मिले।
  • दरभंगा से संजय सरावगी 24593 मतों से जीते। उन्हें 97453 मत मिले।
  • औराई से रामनिषाद 57206 मतों से जीते। उन्हें 104085 मत मिले।
  • बरुराज से अरुण कुमार सिंह 29052 मतों से जीते। उन्हें 96879 मत मिले।
  • साहेबगंज से राजू कुमार सिंह 13522 मतों से जीते। उन्हें 106322 मत मिले।
  • बनियापुर से केदार नाथ सिंह 15436 मतों से जीते। उन्हें 95606 मत मिले।
  • बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव 5601 मतों से जीते। उन्हें 101189 मत मिले।
  • गया टाउन से प्रेम कुमार 26423 मतों से जीते। उन्हें 90878 मत मिले।
  • 17:01 (IST) 14 Nov 2025

    राजनगर सीट भी भाजपा के खाते में

    राजनगर सीट भाजपा के खाते में पहुंच चुकी है। यहां से भाजपा के सुजीत कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विष्णु देव मोची को 42185 मतों से हराया। सुजीत कुमार को 108362 और बिष्णु देव मोची को 66177 मत मिले।

    16:59 (IST) 14 Nov 2025

    भाजपा के राम सिंह भी जीते

    बगहा से भाजपा के राम सिंह भी जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को 6313 मतों से हराया। राम सिंह को 106875 और जयेश मंगलम सिंह को 100562 मत मिले।

    16:55 (IST) 14 Nov 2025

    ये हैं भाजपा के विजयी प्रत्याशी

  • नरकटियागंज: संजय कुमार पांडे को 100044 मत मिले। उन्होंने राजद के दीपक यादव को 26458 मतों से हराया।
  • लौरिया: विनय बिहारी को 96510 मत मिले। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के रणकौशल प्रताप सिंह को 26966 मतों से हराया।
  • मधुबन: राणा रणधीर को 86002 मत मिले। उन्होंने राजद की संध्या रानी को 5492 मतों से हराया।
  • राजनगर: सुजीत कुमार को 108362 मत मिले। उन्होंने राजद के बिष्णु देव मोची को 42185 मतों से हराया।
  • दरभंगा: संजय सरावगी को 97453 मत मिले। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के उमेश साहनी को 24593 मतों से हराया।
  • बरुराज: अरुण कुमार सिंह को 96879 मत मिले। उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के राकेश कुमार को 29052 मतों से हराया।
  • साहेबगंज: राजू कुमार सिंह को 106322 मत मिले। उन्होंने राजद के पृथ्वी नाथ रे को 13522 मतों से हराया।
  • गया टाउन: प्रेम कुमार को 90878 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के अखौरी ओंकार नाथ को 26423 मतों से हराया।
  • 16:42 (IST) 14 Nov 2025

    बिहार चुनाव में मिली प्रंचड जीत, अमित शाह का पहला बयान आया

    बिहार चुनाव में एनडीए को अप्रत्याशित जीत मिली है, इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। …यहां पढ़ें
    16:41 (IST) 14 Nov 2025

    Bihar Assembly Elections Result LIVE: राजद का भी खुला खाता

    राजद का भी खाता खुल चुका है। फतुहा से डॉ. रामानंद यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोक जनशक्ति पार्टी की रूपा कुमारी को 7992 मतों से हराया। डॉ. रामानंद यादव को 90558 और रूपा कुमारी को 82566 मत मिले।

    16:26 (IST) 14 Nov 2025

    अनंत सिंह ने वीणा देवी को 28206 मतों से हराया

    मोकामा से जदयू के अनंत कुमार सिंह ने राजद की वीणा देवी को 28206 मतों के अंतर से हराया। अनंत सिंह को 91416 मत मिले, जबकि वीणा देवी 63210 मत हासिल करने में सफल रहीं।