बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।
243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
किस दल को मिली कितनी सीटें
| दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
| बीजेपी | 89 | 0 | 89 |
| जेडी(यू) | 85 | 0 | 85 |
| आरजेडी | 25 | 0 | 25 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | 19 | 0 | 19 |
| कांग्रेस | 6 | 0 | 6 |
| एआईएमआईएम | 5 | 0 | 5 |
| हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 5 | 0 | 5 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 4 | 0 | 4 |
| सीपीआई(एमएल)(एल) | 2 | 0 | 2 |
| इंडियन इंक्लूसिव पार्टी | 1 | 0 | 1 |
| सीपीआई(एम) | 1 | 0 | 1 |
| बीएसपी | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 243 | 0 | 243 |
Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here
बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी
चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी।
(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।
Bihar Election Result 2025 LIVE: रघुनाथपुर से आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब जीते
रघुनाथपुर से आरजेडी उम्मीदवार ओसामा शहाब 9248 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।
Bihar Election Result 2025 LIVE: सुशासन और विकास के नाम पर मिला जनादेश- उमेश सिंह कुशवाहा
एनडीए की प्रचंड जीत पर बिहार जेडीयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा, “मैं सीएम नीतीश कुमार, पीएम नरेंद्र मोदी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, एनडीए के सभी घटक दलों और बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। सुशासन और विकास के नाम पर यह जनादेश देने के लिए मैं बिहार की सभी जनता का अभिनंदन करता हूं।”
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार के चुनाव नतीजों को लेकर क्या बोले राहुल?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के चुनाव नतीजों को लेकर X पर बयान जारी किया है।
Bihar Election Result 2025 LIVE: भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की है।
Bihar Election Result 2025 LIVE: विजय कुमार सिन्हा ने हासिल किया जीत का प्रमाण पत्र
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से 24,940 मतों के अंतर से जीत के बाद अपना विजय प्रमाण पत्र हासिल किया।
Bihar Election Result 2025 LIVE: जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा जताया- विजय कुमार सिन्हा
उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा के विजयी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “मैं लखीसराय, बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं। आपने बिहारियों का सम्मान बढ़ाया है… जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है… तेजस्वी यादव ने कहा था कि लिख लीजिए कि विजय कुमार सिन्हा नहीं जीतेंगे लेकिन आज लखीसराय की जनता ने न केवल उन्हें जवाब दिया है, बल्कि करारा जवाब भी दिया है।”
Bihar Election Result 2025 LIVE: यह बिहार की जनता की जीत- मनीष वर्मा
बिहार में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने कहा, “मैं इस जीत के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देता हूं। यह हमारी नहीं, बल्कि बिहार की जनता की जीत है। जिस तरह से उन्होंने एनडीए का समर्थन किया है और उस पर भरोसा जताया है, वह अभूतपूर्व है।”
Bihar Election Result 2025 LIVE: हर चीज में बहाना तलाश करता है विपक्ष- चिराग पासवान
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “… कल उन्होंने कहा कि भारत में नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा माहौल बनाया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बार-बार कहते हैं कि जेनरेशन Z को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यह भड़काऊ राजनीति है… हर मुद्दे में खामियां निकालना, ईवीएम को दोष देना और अधिकारियों को दोष देना।”
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार ने जंगल राज की जगह सुशासन को चुना- सुकांत मजूमदार
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने सही रास्ता चुना। उन्होंने जंगल राज की जगह सुशासन को चुना।”
Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बनाया – नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूँ। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”
