बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
17:36 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

बिहार के डीजीपी ने भड़काऊ बयान देने के लिए आरजेडी नेता सुनील सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

17:31 (IST) 13 Nov 2025

Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ा झटका, पिछले बिहार चुनाव से इतनी सीटें कम मिलने का अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच Axis My India ने एग्जिट पोल पेश कर दिया है। …यहां पढ़ें
17:30 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Exit Poll: प्रशांत किशोर का अनुमान हो सकता सही, Today’s Chanakya एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में किसकी सरकार?

अगर हम बिहार एग्जिट पोल पर नेताओं की बयानबाजी का जिक्र करें तो महागठबंधन इसे पूरी तरह से गलत बता रहा है। …और पढ़ें
17:29 (IST) 13 Nov 2025

‘हम 160 से ज्यादा सीटें जीतेंगे…’,  तेजस्वी यादव ने बिहार को लेकर आए एग्जिट पोल्स को किया खारिज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें ग्राउंड से बेहद अच्छा फीडबैक मिला है। …और पढ़ें
17:17 (IST) 13 Nov 2025
Bihar Election Result 2025: एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने लगाया जोर

बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान एनडीए और महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार किया। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम बड़े चेहरों ने चुनाव का मोर्चा संभाला तो महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और अन्य नेताओं ने चुनावी जनसभा की।