बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
19:39 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Exit Poll: प्रशांत किशोर और ओवैसी को निराश करेंगे चाणक्य एग्जिट पोल के आंकड़े, जानें क्या है अनुमान

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे चरण का मतदान था। …और पढ़ें
19:31 (IST) 13 Nov 2025

बिहार चुनाव में जहां-जहां पीएम मोदी की रैलियां, वहां मतदान ज्यादा

प्रधानमंत्री मोदी ने 24 अक्टूबर को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव अभियान की शुरूआत से पहले समाजवादी नेता एवं भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को उनके पैतृक गांव में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। …यहां पढ़ें
19:29 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: बिहार में बनाएंगे मजबूत सरकार- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “… वे इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि वे बिहार चुनाव हार रहे हैं और हताशा में अपमानजनक और भड़काऊ टिप्पणी कर रहे हैं। हर राजनीतिक दल को फीडबैक मिलता है लेकिन एनडीए में जो संतुष्टि का स्तर देखा जा रहा है, वह महागठबंधन में नहीं है। हम बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं जो अगले पांच वर्षों में राज्य की प्रगति के लिए काम करेगी।”

19:00 (IST) 13 Nov 2025
Bihar Election Results 2025 LIVE: प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा एनडीए – संजय सेठ

बिहार विधानसभा चुनाव पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, “बिहार की जनता को सुशासन, प्रधानमंत्री मोदी का उत्साह और नीतीश कुमार की मेहनत फिर से मिलने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाला है।”

18:49 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: राजद एमएलसी के बयान पर शांभवी चौधरी ने दिया रिएक्शन

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर लोजपा-रामविलास की सांसद शांभवी चौधरी ने कहा, “बिहार में एनडीए सरकार की सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकियां देना संभव नहीं है। बिहार में जो शांति बनी हुई है, उसे किसी के बयान से भंग नहीं किया जा सकता। उनकी विचारधारा किसी न किसी तरह से समाज में हिंसा भड़काने की है। उनकी राजनीतिक विचारधारा जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है।”

18:43 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: पुलिस जानती है कि क्या करना है- अजय आलोक

आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, “इसमें नया क्या है? बिहार की जनता भेड़ियों को पसंद नहीं करती, क्या उन्हें ये बात अब तक समझ नहीं आई? अगर कोई जनता को भड़काने की कोशिश करेगा तो पुलिस जानती है कि क्या करना है।”

18:42 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: एनडीए को मिलेगा जनादेश- दिलीप जायसवाल

एग्जिट पोल पर बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “…बिहार की जनता एनडीए को जनादेश दे रही है और उसके नेतृत्व में अपना विश्वास दोहरा रही है। अगले 24 घंटों में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। जो लोग अपमानजनक टिप्पणी करेंगे या जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, उन्हें जनता बख्शेगी नहीं। बिहार कानून और व्यवस्था द्वारा शासित राज्य है और कोई भी व्यक्ति या समूह जो भड़काऊ बयान जारी करेगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”

18:31 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 LIVE: 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती शुक्रवार, 14 नवंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। अंतिम नतीजे देर शाम तक घोषित किए जाने की संभावना है।

17:54 (IST) 13 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: सुनील सिंह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें- मनोज कुमार झा

राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह के बयान पर राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “… मैं आपसे आग्रह करता हूं कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें। बिहार चुनाव रैली के दौरान भाजपा द्वारा जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उससे पता चलता है कि वे हार रहे हैं। वे बिहार में रोजगार या विकास की बात नहीं करते। इस चुनाव में हमने कई स्तरों पर बदलाव देखा है।”

17:37 (IST) 13 Nov 2025

नतीजों से पहले ही बिहार में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, शकील अहमद ने 88 साल पुराना नाता तोड़ा

शकील अहमद ने अपने पत्र में लिखा है कि वह बहुत दुखी मन से कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह किसी भी दूसरे राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।  …और पढ़ें