बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।
बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।
243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।
किस दल को मिली कितनी सीटें
| दल का नाम | विजयी | आगे | कुल |
| बीजेपी | 89 | 0 | 89 |
| जेडी(यू) | 85 | 0 | 85 |
| आरजेडी | 25 | 0 | 25 |
| लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) | 19 | 0 | 19 |
| कांग्रेस | 6 | 0 | 6 |
| एआईएमआईएम | 5 | 0 | 5 |
| हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) | 5 | 0 | 5 |
| राष्ट्रीय लोक मोर्चा | 4 | 0 | 4 |
| सीपीआई(एमएल)(एल) | 2 | 0 | 2 |
| इंडियन इंक्लूसिव पार्टी | 1 | 0 | 1 |
| सीपीआई(एम) | 1 | 0 | 1 |
| बीएसपी | 1 | 0 | 1 |
| कुल | 243 | 0 | 243 |
Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here
बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी
चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी।
(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।
Bihar Election Results 2025 LIVE: 243 रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में होगी काउंटिंग
चुनाव आयोग ने कहा है कि 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी तैयारी की जा चुकी है। आयोग ने बयान जारी कर कहा, मतगणना 243 रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी।”
Bihar Election Results 2025 LIVE: 243 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अफसरों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
पटना में सभी स्कूल आज बंद
मतगणना व्यवस्था के चलते पटना के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे।
Bihar Election Results 2025 LIVE: पहले चरण में 121 सीटों पर हुई थी वोटिंग
बिहार में पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी। यह 121 सीटें 18 जिलों- गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर में हैं।
Bihar Election Results 2025 LIVE: चुनाव आयोग का एक्शन, मतगणना पदाधिकारी को हटाया
चुनाव आयोग ने मतगणना से पहले चेनारी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना पदाधिकारी को पद से हटा दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने एक बयान में निर्देश दिया कि ललित भूषण रंजन को तत्काल सभी चुनावी दायित्वों से मुक्त किया जाए जिसमें मतगणना प्रक्रिया भी शामिल है। हालांकि, रोहतास के अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं अतिरिक्त कलेक्टर ललित भूषण रंजन को पद से हटाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बिहार चुनाव नतीजे सुबह 8 बजे से
बिहार में मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 243 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
Bihar Election Results 2025 LIVE: डबल इंजन सरकार के साथ है जनता- विजय कुमार सिन्हा
एग्जिट पोल पर उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “जनता की भावना डबल इंजन सरकार की विकास गति के पक्ष में है… जब एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे, तो वे एग्जिट पोल से बेहतर होंगे।”
Bihar Election Results 2025 LIVE: जन सुराज को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान- प्रदीप गुप्ता
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बारे में एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा, “हमारे एग्ज़िट पोल के अनुसार, जन सुराज को चुनावों में शून्य से दो सीटें मिलेंगी… और 4% वोट मिलेंगे। उनके प्रयास सराहनीय हैं लेकिन मंज़िल अभी दूर है… अगर वो इसी लगन से मेहनत करते रहे तो ज़रूर कुछ असर दिखाएंगे।”
Bihar Election Results 2025 LIVE: जमीनी स्तर पर SIR कोई मुद्दा नहीं था- प्रदीप गुप्ता
बिहार विधानसभा चुनाव में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के असर पर एक्सिस माई इंडिया के सीएमडी प्रदीप गुप्ता ने कहा, “किसी भी दावे का तब तक कोई मतलब नहीं होता जब तक उसका आधार और सार जनता को प्रभावित न करे… जमीनी स्तर पर, यह मुद्दा कोई मुद्दा ही नहीं था।”
Bihar Election Results 2025 LIVE: तेजस्वी यादव को सपने देखने दीजिए- अरुण भारती
लोजपा (रामविलास) के नेता अरुण भारती ने कहा, “(वोटों की) गिनती सही तरीके से होगी। तेजस्वी यादव को सपने देखने दीजिए। उनका (राजद एमएलसी सुनील सिंह) बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सरकार बनाएंगे।”
