बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
07:41 (IST) 14 Nov 2025
Bihar Election Results LIVE: राघोपुर में हाई‑वोल्टेज मुकाबला

चुनावी हलको में यही चर्चा है कि राघोपुर विधानसभा सीट पर क्या तेजस्वी यादव जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे? राघोपुर विधानसभा सीट पर हाई‑वोल्टेज मुकाबला माना जा रहा है। जल्द ही शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

07:29 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: मतगणना से पहले तैयारियां चौकस

जमुई में मतगणना प्रक्रिया से पहले की तैयारियां जारी हैं। सुरक्षाकर्मी और अधिकारी तैनात हैं। कुछ घंटों बाद पता चलेगा कि सत्ता में कौन पहुंचेगा- फिर से नीतीश कुमार या तेजस्वी यादव का उदय?

07:19 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: बिहार में सरकार बनाने के लिए चाहिए 122 विधायक

बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 विधायक चाहिए। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 66.91 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

07:18 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: तेजस्वी को 160 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल राजनीतिक दलों के नेता एग्जिट पोल से बेहद खुश हैं, जबकि महागठबंधन के नेताओं ने एग्जिट पोल को नकारा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि महागठबंधन को 160 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

07:18 (IST) 14 Nov 2025

Gaura Bauram Election Result 2025: गौड़ाबौराम में आरजेडी और बीजेपी में है मुकाबला

Gaura Bauram Vidhan Sabha Seat Result 2025, BJP SUJIT KUMAR vs RJD AFZAL ALI KHAN {गौड़ाबौराम विधानसभा चुनाव परिणाम}: वीआईपी ने गौड़ाबौराम सीट पर अपने प्रत्याशी की जगह आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अफजल अली खान को समर्थन देने का ऐलान किया था। …पूरी जानकारी
07:16 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: एग्जिट पोल ने गर्माया सियासी माहौल

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले आए तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल ने राज्य का सियासी माहौल बेहद गर्म कर दिया है। लगभग सभी एग्जिट पोल ने एनडीए गठबंधन की सत्ता में वापसी की बात कही है, जबकि कुछ एग्जिट पोल में राजद की अगुआई वाले महागठबंधन को करीबी मुकाबले में बताया गया है।

07:11 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद आज फैसले का दिन है। चुनाव आयोग (ECI) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, बिहार चुनाव 2025 के लिए मतों की गिनती और रुझानों की घोषणा शुक्रवार 14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी। अंतिम नतीजा शाम तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, दोपहर तक यह संकेत मिल जाएगा कि बिहार की सत्ता किसे मिलने वाली है।

06:52 (IST) 14 Nov 2025

Bihariganj Election Result 2025: कौन जीतेगा बिहारीगंज? जेडीयू तीन बार से जीत रही

Bihariganj Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बिहारीगंज विधानसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। …यहां पढ़ें
06:49 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Results LIVE: एनडीए बनाएगी सरकार – हरि सहनी

बिहार सरकार में मंंत्री हरी सहनी ने कहा – आज के नतीजे एनडीए सरकार के सुशासन का प्रतिबिंब होंगे… नतीजे एनडीए सरकार के पक्ष में होंगे और हम उम्मीद से अधिक सीटें हासिल करेंगे।

06:32 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: अगर बेईमानी नहीं होगी तो हमारी सरकार बनेगी- राजेश राम

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा – अगर मतों की गिनती सही तरीके से हुई तो बिहार में हमारी सरकार बनेगी।