बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
08:47 (IST) 14 Nov 2025
Bihar Election Result LIVE: एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अब तक एक भी रुझान जारी नहीं किए गए हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और टीवी चैनलों की मानें तो शुरुआती रुझान आने लगे हैं। एनडीए करीब 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन करीब 90 सीटों पर आगे चल रही है। मतलब टक्कर कांटे की है।

08:40 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: ‘कमाई, दवाई और पढ़ाई की सरकार’

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने विश्वास जताया है कि अगर निष्पक्ष मतगणना हुई तो महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव जीतेगा। महागठबंधन के चुनावी वादों पर भरोसा जताते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन ने पूरे चुनाव साथ मिलकर लड़ा है और एक ऐसी सरकार बनाएगी जो “विश्वसनीय, परखी हुई” होगी और लोगों की कमाई, उनके स्वास्थ्य सेवा और उनकी शिक्षा को बढ़ाने के लिए काम करेगी। राजेश राम ने पटना में एएनआई को बताया, अगर मतगणना निष्पक्ष तरीके से हुई तो बिहार में हमारी सरकार बनेगी। महागठबंधन साथ मिलकर काम करेगा और कदम से कदम मिलाकर लड़ा है (यह चुनाव)। भरोसेमंद, परखी हुई, कमाई, दवाई और पढ़ाई की सरकार बनेगी।

08:36 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: पप्पू यादव को महागठबंधन की जीत का भरोसा

पप्पू यादव को महागठबंधन की जीत का भरोसा है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा, भाजपा बिना चोरी के कोई चुनाव नहीं जीत सकती। इस बीच, शुरुआती रुझानों के अनुसार, जेजेडी के तेज प्रताप यादव महुआ सीट से आगे चल रहे हैं।

08:32 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: शुरुआती रुझान में एनडीए को बढ़त

46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले बैलेट बॉक्स की गिनती हो रही है। सुबह 8.30 बजे से EVM की गिनती भी शुरू हो चुकी है। एनडीए ने 20 सीटों के साथ शुरुआती बढ़त बनाई। महागठबंधन 14 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। जनसुराज 2 और अन्य 1 पर आगे हैं। शुरुआती रुझानों में बिहार में एनडीए आगे चल रहा है।

08:29 (IST) 14 Nov 2025

Bihar Election Result LIVE: बिहार में बदलाव होगा: दीपांकर भट्टाचार्य

मतगणना से पहले सीपीआई नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने बिहार में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है। उन्होंने कहा, 2020 का अनुभव अच्छा नहीं रहा था। इस बार बिहार में बदलाव होगा।

08:21 (IST) 14 Nov 2025
Bihar Election Result LIVE: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त

बिहार की सभी 243 सीटों पर मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त है। इसके अलावा शुरुआती रुझानों में खेसारी लाल और मैथिली ठाकुर ने भी बढ़त बनाई है। वहीं, राघोपुर से तेजस्वी यादव, जबकि मोकामा से अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।

  • बीजेपी+: 21
  • राजद+: 16
  • जनसुराज: 03
  • अन्य: 03
  • 08:05 (IST) 14 Nov 2025

    मतगणना शुरू

    बिहार की 243 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम के जरिए मतों की गिनती की जाएगी।

    07:52 (IST) 14 Nov 2025

    यह है राघोपुर बिहार विधानसभा का रिकॉर्ड

    राघोपुर बिहार विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र संख्या 128 है। यह निर्वाचन क्षेत्र एक सामान्य सीट है। राघोपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान राघोपुर निर्वाचन क्षेत्र में 3,44,369 मतदाता थे। इसमें से 1,85,106 पुरुष और 1,59,258 महिला मतदाता थीं। पांच मतदाता थर्ड जेंडर के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 1,097 डाक मत डाले गए। 2020 में राघोपुर में सेवा मतदाताओं की संख्या 1,320 (1,274 पुरुष और 46 महिला) थी।

    07:50 (IST) 14 Nov 2025

    बेहतर लोकतंत्र के लिए नागरिक भी बनें जिम्मेदार

    बिहार चुनाव के नतीजे आज की सुर्खियां हैं, लेकिन लोकतंत्र सबसे बेहतर तब काम करता है जब नागरिक सिर्फ मतगणना के दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन सतर्क, सूचित और शामिल रहें। चाहे कोई भी जीते, उम्मीदें हमेशा बेहतर शासन, पारदर्शी व्यवस्था और वास्तविक विकास की ही रहती हैं। भारत तब बढ़ता है जब जवाबदेही बढ़ती है।

    07:45 (IST) 14 Nov 2025
    Bihar Election Result LIVE: मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ी; देखें Video

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां कड़ी जांच, एजेंटों की लंबी कतारें और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व वाली निगरानी चल रही है।