Congress Worker Bus Accident in Rajasthan: हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में गए हमारे लौहल स्पीति के साथियों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सबार तमाम साथी सुरक्षित हैं। हमारे विधायक रवि ठाकुर उन के साथ हैं। पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमण्डल बस में सवार थे। घायलों को फ़ौरी राहत देने के लिए राजस्थान सरकार का आभार। राजस्थान की एक पिकअप वाहन बस से टकराई उस में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। हम उन परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताते हैं।

Bharat Jodo Yatra से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस का Accident

राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिए हिमाचल से आए कांग्रेस पदाधिकारियों की बस राजस्थान के दौसा में हादसे का शिकार हो गई। बस में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के गए लाहौल कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। दौसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के मालग्वास गांव के समीप कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिनमें से दो गंभीर हैं।

बताया जाता है कि बस और पिकअप गाड़ी में आमने-सामने से टक्कर हुई थी। ऐसे में बस में सवार बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी घायल हो गए। करीब 10 कांग्रेस के पदाधिकारियों को जिला अस्पताल लाया गया।

Congress के 10 कार्यकर्ता घायल

इधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दौसा से हिमाचल प्रदेश के लिए दो बस रवाना हुई थी। एक बस में कांग्रेस के विधायक मौजूद थे, वहीं दूसरी बस में कांग्रेस के पदाधिकारी। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों की बस हादसे का शिकार हो गई।

लाहौल स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष अनुराधा राणा ने फेसुबक पर लिखा कि दिल्ली लौटते वक़्त सड़क दुर्घटना घटी। ईश्वर की कृपा से हम सभी ठीक हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार की आवश्यकता पड़ी। आप सभी की दुआओं ने बचा लिया।