Banka Assembly Election Result 2025: बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं महागठबंधन को बिहार की जनता ने नकार दिया है। इस बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित बांका विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और सिटिंग विधायक राम नारायण मंडल ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार संजय कुमार को 23764 वोटों से हरा दिया।
बांका विधानसभा सीट पर पर नतीजा मुस्लिम-यादव समीकरण से तय हुआ। बांका जिला फरवरी 1991 में भागलपुर से अलग होकर अस्तित्व में आया था। यह झारखंड की सीमा से सटा इलाका भौगोलिक रूप से भी उससे मेल खाता है—दक्षिण में पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ भूभाग, जबकि उत्तर में उपजाऊ समतल ज़मीन फैली हुई है।
बांका विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | राम नारायण मंडल | भाजपा | 95588 |
| 2 | संजय कुमार | सीपीआई | 71824 |
| 3 | कौशल कुमार सिंह | जनसुराज पार्टी | 6649 |
विधानसभा चुनाव 2020 का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | राम नारायण मंडल | भारतीय जनता पार्टी | 69762 |
| 2 | जावेद इकबाल अंसारी | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 52934 |
| 3 | कौशल कुमार सिंह | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) | 10996 |
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बांका की पहचान मंदार पर्वत से जुड़ी है, जिसे पौराणिक ‘समुद्र मंथन’ का स्थल माना जाता है। यह स्थान आज भी आस्था और पर्यटन दोनों का केंद्र है। राजनीतिक रूप से बांका विधानसभा क्षेत्र 1951 में स्थापित हुआ था और यह बांका लोकसभा सीट के छह खंडों में से एक है। 2024 तक यहां मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2.70 लाख से अधिक हो चुकी है। यादव समुदाय लगभग 22% हिस्सेदारी के साथ इस क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली वर्ग है, जबकि मुस्लिम, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मतदाता भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
विधानसभा चुनाव 2015 का हाल
| क्रम संख्या | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
| 1 | राम नारायण मंडल | भारतीय जनता पार्टी | 52379 |
| 2 | जफरुल होदा | राष्ट्रीय जनता दल (RJD) | 48649 |
| 3 | अजीत कुमार सिंह | बहुजन समाज पार्टी (BSP) | 16548 |
राजनीतिक इतिहास की बात करें तो अब तक 20 बार यहां चुनाव हो चुके हैं। भाजपा (जनसंघ सहित) ने आठ बार, कांग्रेस ने सात, राजद ने दो, जबकि स्वतंत्र और जनता पार्टी ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। मौजूदा विधायक रामनारायण मंडल (भाजपा) छह बार इस सीट से विजयी रहे हैं और उन्होंने 2020 में 16,828 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वहीं, बांका लोकसभा सीट पर जदयू के गिरधारी यादव लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने फिर मंडल पर भरोसा जताया है, जबकि सीपीआई के संजय कुमार और आम आदमी पार्टी के रजनीश कुमार चौधरी मैदान में हैं। इस बार भी मुकाबले का केंद्र यादव-मुस्लिम समीकरण और एनडीए की संगठनात्मक मजबूती पर टिकेगा।
