इलाहाबाद में भाजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव की बैठक से पहले भाजपा नेताओं के बीच पोस्टर वार छिड़ा हुआ है। राज्य के सभी बड़े भाजपा नेता अपने-अपने पोस्टर्स के जरिए खुद को बड़ा साबित करने की होड़ में लगे हैं। पार्टी के आधिकारिक हॉर्डिंग्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का नाम है। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व की आलोचना कर चुके वरुण गांधी, संजय जोशी और शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्टर भी लगाए गए हैं। भाजपा नेतृत्व इन पोस्टर्स को नजरअंदाज कर रही है जबकि कुछ नेताओं की आशंका है कि इन पोस्टर्स के चलते बैठक का मकसद भटक जाएगा।
राजस्थान और झारखंड में बीजेपी को मिलीं सभी छह सीटें, यूपी में सपा के सातों प्रत्याशी जीते
भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने बताया, ”पोस्टर्स लगाने से कोई नेता नहीं बन जाता। नेता जो भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं वे पोस्टर्स के नेता नहीं है। फिर चाहे वे देवेंद्र फड़णवीस हो, मनोहर लाल खट्टर हो या रघुबर दास हो। व्यक्ति को संतुलित होना चाहिए।” वरुण गांधी के पोस्टर्स को लेकर आला नेता नाखुश हैं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ”आप बड़े नेताओं ने बड़ा अपना चेहरा नहीं बना सकते। पार्टी के अनुशासित सदस्य को यह बात याद रखनी चाहिए।” अरुण सिंह के अनुसार भाजपा ने पोस्टर्स के लिए मोदी, शाह, संसदीय बोर्ड के सदस्यों, मुख्यमंत्रियों, प्रदेशाध्यक्षों और मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों के नामों को मंजूरी दी है।
कांग्रेसियों की गलती से जीते ZEE मीडिया के सुभाष चंद्रा, सिब्बल का गेम नहीं बिगाड़ पाईं प्रीति
वरुण गांधी के पोस्टर्स में मोदी, शाह, राजनाथ सिंह और साथी सांसद पूनम महाजन की तस्वीर है। हालांकि इसमें उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने की कोई मांग नहीं लिखी है। इसमें लिखा है, ”गुंडागर्दी ना भ्रष्टाचार, अबकी बार बीजेपी सरकार-मिशन 265” बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व मोदी के विरोधी संजय जोशी, मुरली मनोहर जोशी के पोस्टर्स से भी नाराज है। एक पोस्टर में बताया गया है कि उन्हें भाजपा नेतृत्व नजरअंदाज कर रहा है। योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी के भी पोस्टर लगाए गए हैं। इन दोनों के नाम सीएम पद के लिए भी चल रहे हैं। एक महासचिव ने बताया, ”इनका कोई मतलब नहीं है। भाजपा ने कोई पोस्टर नहीं लगाया। हो सकता है समर्थकों ने लगाया हो। भाजपा के सीएम और प्रचार प्रमुख संसदीय बोर्ड की बैठक में तय किए जाते हैं।”
बढ़ते अपराधों के चलते गांव छोड़ गए 346 हिंदू परिवार, BJP सांसद ने कहा- कश्मीर बनाया जा रहा है