देश की पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार यानी आज से निजामुद्दीन एवं आगरा कैंट स्टेशन के बीच डेली रूटीन से अब ट्रैक पर दौड़ने लगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु आज सुबह 10 बजे गतिमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गतिमान एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन से चलकर आगरा कैंट तक जाने में सिर्फ 100 मिनट का समय लगा।

ताज के शहर का दीदार करने जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी और 100 मिनट में 200 किलोमीटर की दूरी तय की।

मोदी सरकार की ओऱ से चलाई गई हाईस्पीड ट्रेन विशेष रूप से देश-विदेशी पर्यटकों को ध्य़ान में रखकर शुरू की गई। ये ट्रेन शुक्रवार का दिन छोड़ बाकी सब दिन रफ्तार भरेगी। दिल्ली से आगरा जाने वाली भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों को न केवल उनकी सीटों पर ट्रेन होस्टेस की सेवाएं और गुलाब के फूलों से स्वागत भी किया जाता है। इसके अलावा फिल्मों, समाचार और कार्टून जैसी मल्टीमीडिया सामग्री की भी निशुल्क सेवा मिलती है।

Gatimaan Express आज से शुरू: म्यूजिक, मूवी, कार्टून, डिलिशियस Food, Hot Spot देंगे प्‍लेन जैसा एहसासtaj

गतिमान एक्सप्रेस का किराया सामान्य एसी चेयर पर सफर करने कि लिए आपको 690 रुपए और एक्जिक्यूटिव क्लास के लिए 1365 रुपए है। ये किराया शताब्दी से ज्यादा है इसलिए सुविधाएं भी ज्यादा हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले गतिमान एक्सप्रेस के 6 ट्रायल हो चुके हैं। पहला ट्रायल 3 जुलाई 2014 को हुआ था। तब ट्रेन को नई दिल्ली से आगरा पहुंचने में 100 मिनट का समय लगा था।

दूसरी बार में 103 मिनट, तीसरी बार में 148 मिनट, चौथी बार में 150 मिनट, पांचवी बार में 168 और छठी में 115 मिनट में ट्रेन दिल्ली से आगरा पहुंची थी। लेकिन इस बार ट्रेन 100 मिनट में आगरा पहुंची। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गतिमान एक्स्प्रेस ट्रेन का नंबर 12049 अप है, जबकि आगरा से दिल्ली लौटने वाली ट्रेन का नंबर 12050 डाउन है।