दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर केंद्र साथ दे तो दो-तीन साल में यमुना को साफ कर टेम्स की तरह बनाया जा सकता है। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को जल संचयन की दिशा में भी आगे बढ़ना होगा। इसका बाकायदा तीसरे पक्ष से लेखा जांच भी होगा। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने के काम को सरकार सभी के सहयोग से पूरा करेगी।
जिनके पास जमीन का अधिकार है उनको पेड़ों की गणना करने को कहा गया है ताकि पता रहे कि ताजा हालात क्या हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इस साल दस लाख पेड़ लगाए जाएंगे। आज चौतरफा कंक्रीट के जंगल खड़े हैं इसलिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।
केजरीवाल ने कहा कि जो पेड़ लगाए गए वे सूखे या बचे यह ब्योरा भी जुटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 42 जंगल हैं। इनमें वन्य जीवों की 147 प्रजातियां हैं। सरकार इनका भी विकास और प्रंबधन करेगी।