मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर उसकी एक साल की बेटी के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवक को एक साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पहले बच्ची की मां के साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन महिला द्वारा इंकार किए जाने के बाद बदले की भावना में उसने शुक्रवार (28 सितंबर) की रात उसकी बच्ची को निशाना बनाया। साथ ही बच्ची की चार की बहन के साथ भी छेड़खानी की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इंदौर के डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि आरोपी को चार वर्षीय पीडि़ता के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वह पीडि़त परिवार का दूर का रिश्तेदार है। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

डीआईजी ने कहा, “अारोपी जो नजदीक के ही एक मकान में गार्ड का काम करता है, ने अपने अपराध को कबूल कर लिया है। उसने बताया कि वह पीडि़ता की मां के साथ संबंध बनाना चाहता था। कई दिनों से वह प्रतिदिन तीन से चार बार उसे इस बात के लिए कह रहा था। लेकिन महिला संबंध बनाने से इंकार कर रही थी। शुक्रवार को उसने महिला के साथ बलात्कार करने का निश्चय किया। दोपहर में उसके घर गया, लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। उसी रात अारोपी शराब पी और नशे में नशे में महिला के घर पहुंचा। यहां उसने महिला के बगल में सो रही बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। एक साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। साथ ही चार वर्षीय बच्ची के साथ भी छेड़खानी की।”

पुलिस ने बताया कि लड़कियों को इंदौर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पीडि़ता का परिवार सागर का रहने वाला है और काम के सिलसिले में इंदौर रहा रहा था। पीडि़ता के पिता एक निर्माणाधीन मकान की देखरेख का काम करते हैं।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉक्सो अधिनियम के तहत आरोप के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।