-
दुनिया में जब कोई जन्म लेता है, तो उसका नाम किसी न किसी धर्म से जुड़ जाता है। मगर कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने धर्म से खुश नहीं होते। बाद में वह किसी न किसी वजह से अपना धर्म बदल लेते हैं। क्रिकेट की दुनिया भी धर्म परिवर्तन से अछुता नहीं रहा है। दुनिया में ऐसे कई क्रिकेटर भी मौजूद हैं जिन्होंने अपना धर्म बदला है। चलिए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने अपना धर्म बदला।
-
Suraj Randiv
श्रीलंका के खिलाड़ी सूरज रणदीव का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद मसरुक सूरज था। साल 2010 में उन्होंने बौद्ध धर्म को अपना लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Wayne Parnell
साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका के फास्ट बॉलर वेन पार्नेल ने क्रिस्चन से खुद को इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर लिया। वेन पार्नेल ने इसके पीछे कि वजह यह बताई थी कि उन्हें इस धर्म के सिद्धांत पसंद आए थे। धर्म बदलने के बाद वेन ने अपना नाम वलीद रख लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Mohammad Yousuf
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता ने उनका नाम यूसुफ योहाना रखा था। साल 2005 में उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Tillakaratne Dilshan
श्रीलंका के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके माता पिता ने उनका नाम तुवान मोहम्मद दिलशान रखा था। 16 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया और नाम भी बदल लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Imaad Fortuin
साउथ अक्रीकी क्रिकेटर ब्योर्न क्रिश्चिचन परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 2021 में इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया और नाम बदलकर इमाद रख लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Mahmudul Hasan
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर महमूदुल हसन का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने इस्लाम से हिन्दू धर्म अपना लिया और नाम बदलकर विकाश रंजन दास रख लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Shivnarine Chanderpaul
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर शिवनारायण चन्द्रपॉल का जन्म गुयाना धर्म में हुआ था। उन्होंने बाद में हिन्दू धर्म अपना लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
AG Kripal Singh
पूर्व भारतीय क्रिकेटर एजी कृपाल सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। उन्हें एक ईसाई लड़की से प्यार हुआ और उन्होंने उससे शादी करने के बाद क्रिश्चियन धर्म अपना लिया। धर्म बदलने के साथ उन्होंने अपना नाम अर्नोल्ड जॉर्ड रख लिया। (Photos from ESPNcricinfo) -
Vinod Kambli
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। उन्होंने क्रिश्चिन लड़की से शादी की और अपना धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गए। (Photos from ESPNcricinfo)
