-
आईपीएल सीजन 11 में शतक बनाने का दौर चल पड़ा है। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस साल किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा है। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए क्रिस गेल ने इस साल टूर्नामेंट का पहला शतक लगाया। गेल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर शेन वॉटसन ने भी शतक जड़ दिया। वॉटसन ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाया। वॉटसन का यह आईपीएल करियर का तीसरा शतक रहा। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जो आईपीएल में 100 से ज्यादा मैच खेलने के बावजूद आज तक शतक बनाने में कामयाब नहीं हो सके। (Photo Courtesy: IPL)
-
गौतम गंभीर : दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर अब तक आईपीएल में 148 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 124.51 के स्ट्राइक रेट के साथ 4210 रन बनाए, लेकिन वो एक बार भी शतक बनाने में कामयाब नहीं रहे। गंभीर साल 2012 और 2014 में अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन बना चुके हैं। साल 2012 में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए गंभीर ने अपना सर्वोच्च स्कोर 93 बनाया था। (Photo Courtesy: IPL)
-
महेंद्र सिंह धोनी : 162 आईपीएल मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने पंजाब के खिलाफ इसी सीजन अपना सर्वोच्च स्कोर 79 रन बनाया था। धोनी बल्लेबाजी करने के लिए काफी नीचे आते हैं, शायद यह भी एक वजह रही होगी जिस कारण वो आज तक शतक बनाने में सफल नहीं रहे। (फोटो सोर्स- आईपीएल)
किरोन पोलार्ड : मुंबई इंडियंस के सबसे खतरनाक खिलाड़ी किरोन पोलार्ड भी आज तक आईपीएल में शतक बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। 127 मैच खेलने वाले पोलार्ड ने 145.76 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अब तक कुल 2376 रन बनाए हैं। इस दौरान वो 12 बार अर्धशतक लगाने में भी कामयाब रहे और उनका बेस्ट आईपीएल स्कोर 78 है। (पीटीआई फोटो) -
युवराज सिंह : आईपीएल में कई टीमों की तरफ से खेलने वाले युवराज सिंह इस साल एक बार फिर किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा है। 124 मैच खेलने वाले युवराज के नाम आईपीएल में 2623 रन है, लेकिन इस दौरान वह एक बार फिर शतक लगाने में कामयाब नहीं रहे हैं। (Photo Courtesy: IPL)
-
रॉबिन उथप्पा : कोलकाता नाइड राइडर्स टीम के अहम खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा से टीम को इस साल भी काफी उम्मीदें होंगी। साल 2014 में 660 रन बनाकर उथप्पा ने ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। 154 आईपीए मैच खेलने वाले उथप्पा भी अब तक शतक बनाने में नाकाम रहे हैं। (पीटीआई फोटो)
