Weekly Horoscope 19 To 25 January 2026 (साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 जनवरी 2026): जनवरी माह का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। 19 से 25 दिसंबर के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो मकर राशि में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र विराजमान रहेंगे। इसके अलावा सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान है। ऐसे में इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह मकर राशि में बनने वाले शुक्रादित्य, बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, चतुर्ग्रही राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा शुक्र वृष राशि में विराजमान शुक्र के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा हर ढाई दिन में बदलाव करेंगे। ऐसे में वह सप्ताह के आरंभ में ही मकर राशि में आकर पंचग्रही राजयोग का निर्माण करेंगे। ऐसे में ये सप्ताह कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ दिला सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

Weekly Tarot Rashifal 19 To 25 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, बन रहा अद्भुत राजयोग, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। आत्मविश्वास और स्थिरता में तेजी से बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। क्रिएटिव आइडियाज में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आपकी कार्यस्थल में काफी अच्छी ग्रोथ हो सकती है। इसके साथ ही इससे आपको करियर में अच्छी खासी ग्रोथ मिल सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। पार्टनर से आप अपने दिल की बात कह सकते हैं। आपके लिए मंगल और सूर्य की युति गेम चेंजर साबित हो सकती है। आपकी आय में तेजी से बढ़ोतरी के साथ प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नए दोस्तों के संपर्क हो सकता है। शनि के बारहवें भाव में होने से अचानक से बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस राशि के जातकों के लिए भी ये सप्ताह कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में आपका विदेशों में भी अच्छा व्यापार हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और सेहत भी अच्छी रहने वाली है। शुक्र के भाग्य स्थान में होने से आपको नौकरी में कई नए अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को कोई अच्छी न्यूज मिल सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। ये सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा।

उपाय- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उनकी विधिवत पूजा करने के साथ कनक स्त्रोत का पाठ करें।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह आकस्मिक धन लाभ से लेकर ने अवसर, प्रमोशन लेकर आ रहा है। इस राशि के लग्न भाव में गुरु विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नई नौकरी, प्रमोशन आदि मिल सकती है। बेकार के खर्चों से भी निजात मिलेगी। ऐसे में आप बचत कर पाने में सफल हो सकते हैं। लंबे समय से चला आ रहा कानूनी मामला हल हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती है। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है। व्यापार के क्षेत्र में भी अच्छा खासा लाभ मिल सकता है।

उपाय- शुभ फलों के लिए गणेश चालीसा और काली चालीसा का पाठ करना लाभकारी हो सकता है।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह का आरंभ थोड़ा तनाव से भरा रहने वाला है। मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं। आपको हेल्थ समस्याएं हो सकती है। लेकिन मंगल-सूर्य की युति आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। सप्ताह के मध्य में स्टॉक मार्केट, ट्रेडिंग आदि के माध्यम से अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सप्ताह के अंत आपके लिए सबसे अच्छे हो सकते हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। अध्यात्म की ओर झुकाव अधिक होगा। ऐसे में धार्मिक स्थल जा सकते हैं।

उपाय- शुभ फलों के लिए हनुमान जी के अलावा शिव जी की विधिवत पूजा करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी चैलेंज से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने से लेकर काम के कारण अधिक दबाव होगा। ऐसे में आप मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं।  सप्ताह के मध्य में विदेशी व्यापार या फिर वीजा से जुड़े कामों में सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन सप्ताह के अंत में थोड़ा सतर्क रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। कर्ज भी बढ़ सकता है।

उपाय- शुभ फलों के लिए सूर्य देव की उपासना करें। इसके साथ ही आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्टॉक मार्केट के माध्यम से आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकता है।  परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। कुल मिलाकर ये सप्ताह मिला जुला जाने वाला है।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति इस सप्ताह काफी अच्छी जाने वाली है। इस सप्ताह स्टॉक मार्केट, शेयर, रियर एस्टेट के माध्यम से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। पार्टनरशिप में किए जा रहे बिजनेस में भी काफी लाभ मिल सकता है। रिसर्च, टीचर्स, काउंसलिंग आदि के क्षेत्रों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

ये सप्ताह आपके लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। आत्मविश्वास और आत्मबल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही आप अपनी बातचीत करने के हुनर से बिजनेस में कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट पा सकते हैं। इससे आने वाले समय में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। आपको कई तरह के अवसर मिल सकते हैं जिन्हें आपको बनाना चाहिए। आपके द्वारा किए गए निवेश में अब अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह काफी लकी हो सकता है। स्टॉक मार्केट के माध्यम से आप  अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आमदनी के कई जरिए खुल सकते हैं। लेकिन हेल्थ को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। 

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी मुश्किल भरी हो सकती है। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन सप्ताह समाप्त होते-होते हर एक चीज नार्मल हो जाएगी। नई डील्स लेकर ऊ कॉमर्स के माध्यम से काफी लाभ कमा सकते हैं। आत्मविश्वास में भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।

उपाय- शुभ फलों के लिए हनुमान जी की पूजा करें और शनि और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह खुशनुमा जाने वाला है। विदेश में व्यापार कर रहे जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये अच्छा वक्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें। इससे आपको हानि हो सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- शुभ फलों के लिए माता काली के साथ शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह चुनौतियों से भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति में बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार का पेमेंट करने से पहले सावधानी बरतें। इसके अलावा लव लाइफ और दांपत्य जीवन में भी थोड़ी सी खटास आ सकती है। बेकार की बहस न करें। इससे आपका रिश्ता टूट सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें।

उपाय- इस सप्ताह हनुमान जी की पूजा करने से आपको खूब लाभ हो सकता है। 

तुला राशि के जातकों के लिए नया साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है। धन के दाता शुक्र आपको कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकते हैं और जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आइए जानते हैं तुला राशि के जातकों की इस साल होने वाली 10 भविष्यवाणियां..

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें