• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव
  • Ind Vs Pak U19 Live
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. why did donald trump impose tariffs how much india pay 26 or 27 percent

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों लगाया दुनिया पर टैरिफ, भारत पर 26% या 27%? जानें किन देशों पर मेहरबान हुआ अमेरिका

Why Did Donald Trump Impose Tariffs, How Much India Pay 26 or 27%: अमेरिका के टैरिफ ने इस वक्त पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। लेकिन ये टैरिफ सुपर पावर ने क्यों लगाया? भारत को 26 या 27 कितना देना होगा आयात शुल्क?

By: Vivek Yadav
April 3, 2025 12:11 IST
हमें फॉलो करें
  • Impose Tariffs Reason
    1/11

    अमेरिका की सत्ता में वापसी करते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई ऐसे फैसले लिए जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया। उनके इन फैसलों में से एक टैरिफ भी जिसे उन्होंने लागू कर दिया था। (Photo: Reuters)

  • 2/11

    इस वक्त अमेरिका के टैरिफ ने पूरी दुनिया में हलचल तेज कर दी है। अमेरिका ने दुनिया के कई देशों पर ज्यादा तो कई पर कम टैरिफ लगाया है। आइए जानते हैं किस देश को कितना देना होगा टैरिफ? (Photo: Reuters)

  • 3/11

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल व्यापार नीति को लेकर जो ये बड़ा कदम उठाया है उसे उन्होंने डिस्काउंडेट रेसिप्रोकल टैरिफ नाम दिया है। (Photo: Reuters)

  • 4/11

    वहीं, भारत को लेकर लोग असमंजस में है कि अमेरिका ने टैरिफ 26 फीसदी या 27% लगाया है। आइए जानते हैं: (Photo: AP)

  • 5/11

    क्यों लगाया टैरिफ?
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यूएस कई देशों को सब्सिडी देता है और उनके बिजनेस को जिंदा रखने के लिए आगे बढ़ाता रहता है। लेकिन हम ऐसा क्यों कर रहे हैं? अब ये देश अपना काम खुद करें। अमेरिका का घाटा ज्यादा है जिसके चलते देश पर कुछ सालों में काफी ज्यादा कर्ज का बोझ बढ़ गया है। (Photo: AP)

  • 6/11

    दुनिया खुद का रखे ध्यान
    डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि, लगातार चल रहे आर्थिक युद्ध के बीच अमेरिका एकतरफा आर्थिक समर्पण की नीति के साथ आगे नहीं बढ़ सकता है। कनडा, मैक्सिको और इतने सारे दूसरे देशों का घाटा अमेरिका नहीं चुका सकता। अमेरिका पहले ऐसा करता था लेकिन अब नहीं होगा। अमेरिका पूरी दुनिया का ख्याल रखता है, दुनिया को उनकी सेना के लिए भुगतान करते हैं। हर चीज के लिए भुगतान करते हैं जिसका भुगतान उन्हें करना चाहिए। (Photo: Reuters) अमेरिका ने सबसे ज्यादा किन देशों पर लगाया टैरिफ? यहां देखें पूरी लिस्ट

  • 7/11

    सबसे अधिक टैरिफ वाले देश
    अमेरिका ने कंबोडिया से आने वाले सामान पर सबसे ज्यादा कर लगाया है। कंबोडिया पर 49 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इसी तरह दूसरा सबसे अधिक टैरिफ देने वाले देश लाओस होगा जिस पर अमेरिका ने 48 फीसदी टैरिफ लगाया है। मेडागास्कर पर 47%, वियतनाम 46%, म्यांमार (बर्मा) 44%,  श्रीलंका 44%, बांग्लादेश, सर्बिया और बोत्सवाना पर 37 फीसदी, थाईलैंड 36%, चीन 34 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया है। (Photo: AP)

  • 8/11

    इसके अलावा ज्यादा टैरिफ वाले देशों की लिस्ट में स्विट्जरलैंड (31%), ताइवान (32 फीसदी), दक्षिण अफ्रीका (30%), पाकिस्तान (29%), ट्यूनीशिया (28%), कजाकिस्तान (27%) और मलेशिया (24 फीसदी) भी शामिल हैं। (Photo: AP)

  • 9/11

    इनपर अमेरिका ने लगाया कम टैरिफ
    यूरोपीय यूनियन 20%, जापान 24%, साउथ कोरिया 25%, मलेशिया 24%, कोटे डी आइवर 21%, इजरायल 17%, फिलीपींस 17%, नार्वे 15%, जॉर्डन 20% और निकारागुआ पर 18% का टैरिफ लगाया है। (Photo: AP)

  • 10/11

    इन देशों पर सिर्फ 10% लगा टैरिफ
    अमेरिका ने दुनिया के कई देशों पर सिर्फ 10 फीसदी का टैरिफ लगाया है। इसमें यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, तुर्की, कोलंबिया, पेरू, न्यूजीलैंड, ब्राजील, चिली, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, डेमियन गणराज्‍य, इक्वाडोर, अर्जेंटीना, होंडुरास, सऊदी अरब, ग्वाटेमाला, मिस्र, मोरक्को, टोबैगो, त्रिनिदाद और अल सल्वाडोर शामिल हैं जिन पर सिर्फ 10 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है। (Photo: Reuters)

  • 11/11

    भारत को 26 या 27 पर कितना लगाया?
    भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह हम पर 52 फीसदी टैरिफ लगाते हैं लेकिन हम उन पर आधा 26 फीसदी टैरिफ लगाएंगे। हालांकि, अब ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर का नया एनेक्सर सामने आया है जिसमें भारत पर 27 फीसदी टैरिफ की बात कही गई है। (Photo: Reuters) डोनाल्ड ट्रंप के फैसले ने उड़ा दी यूनुस सरकार नींद, बड़ी संख्या में US को क्या भेजता है बांग्लादेश?

TOPICS
America
China
Donald Trump
Donald Trump Tariff
Pakistan
president donald trump
trending news
+ 3 More
अपडेट
जम्मू कश्मीर: भूमि धोखाधड़ी मामले में राजस्व अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर
IND U19 vs PAK U19: भारत को मिला 348 का टारगेट; समीर का शतक, 45 पर गिरे पाकिस्तान के आखिरी 5 विकेट
IND W vs SL W 1st T20I Match LIVE Streaming: स्मृति मंधाना की फील्ड पर वापसी, ऐसे देखें पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग
‘धुरंधर’ में नजर आए लुली डकैत ने कभी किया था ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम, क्या आपने पहचाना?
‘संघ को बीजेपी के नजरिये से समझना बहुत बड़ी गलती होगी’, कोलकाता में ऐसा क्यों बोले मोहन भागवत
सिर्फ 10 मिनट का ध्यान और गायब हो जाएगा तनाव, World Meditation Day पर एक्सपर्ट से जानें कैसे शांत होता है दिमाग
School Winter Vacation 2025: कड़ाके की ठंड और प्रदूषण के बीच कई राज्यों में स्कूल बंद, देखें राज्यवार छुट्टियों की पूरी लिस्ट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
15 जनवरी से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 10 साल बाद बुध और यूरेनस बनाएंगे नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धनलाभ के योग
Train Ticket Price Hike: 26 दिसंबर से देश में बढ़ जाएगा रेल किराया, रेलवे को 600 करोड़ का फायदा
गाजियाबाद : बीच मॉल में प्रेमिका को किया प्रपोज, भरी मांग, पहनाया मंगलसूत्र, अब वीडियो हो रहा Viral
जेवर के संपत्ति बाजार पर लगा ग्रहण? आवेदन करने से कतरा रहे हैं निवेशक
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
2 days agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
2 days agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
2 days agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US