-
लोकसभा चुनाव में 5 चरण का मतदान हो चुका है। 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग हुई थी। पांचवें चरण के तहत 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान किया गया। (Photo: REUTERS)
-
इस फेज में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान किया गया। इसमें मुंबई भी शामिल हैं। मुंबई में वोटिंग के लिए राजनीति, बिजनेस और बॉलीवुड जगत के दिग्गज में भी क्रेज देखा गया। (Photo: REUTERS)
-
लोकतंत्र के इस पर्व में तमाम एक्टर्स और इंडस्ट्रियलिस्ट ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुंबई में 86 साल के रतन टाटा और पूरा अंबानी परिवार भी मतदान करने पहुंचा। (PTI Photo)
-
बिजनेसमैन रतन टाटा ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्योग किया। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा वोट डालने के लिए अपने मैनेजर शांतनु नायडू के साथ पहुंचे थे।
-
उनके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी अपने बेटे के साथ वोट डालने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। (PTI Photo)
-
वोट डालने के बाद मुकेश अंबानी ने कहा कि हर भारतीय को वोट करना चाहिए और मैं सभी से वोट करने की अपील करता हूं। (PTI Photo)
-
वहीं नीता अंबानी ने कहा कि एक भारतीय नागरिक के रूप में वोट देना महत्वपूर्ण है। वोट देना हमारा अधिकार और जिम्मेदारी भी है। (PTI Photo)
-
नीत अंबानी ने आगे कहा, मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सभी बाहर आए और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें।(PTI Photo)
-
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी अपना वोट डालकर ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह तय करने का विशेषाधिकार कि हम पर शासन कौन करेगा… यह एक आशीर्वाद है। आशीर्वाद से कभी मुंह न मोड़ें…” (Photo Source: @anandmahindra/twitter)
(यह भी पढ़ें: पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान, वोट डालने पहुंचे अक्षय कुमार समेत ये सितारे)
