-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद देश के कई मंदिरों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की थी कि 22 जनवरी तक देश भर में अपने आसपास के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं। इस अपील को ध्यान में रखते हुए बीजेपी के नेताओं ने अब पूरे देश में मंदिरों और उसके परिसरों की साफ-सफाई करनी शुरु कर दी है। चलिए देखते हैं बीजेपी नेताओं की साफ सफाई के दौरान की वो तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (PTI Photo)
-
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मुंबई के मुंबादेवी मंदिर में साफ सफाई की। (PTI Photo)
-
नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हनुमान मंदिर में साफ सफाई करके इस अभियान में हिस्सा लिया। (PTI Photo)
-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया। (PTI Photo)
-
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में राम मंदिर में सफाई कार्य में भाग लिया था। (PTI Photo)
-
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू में बावे देवी काली के ऐतिहासिक मंदिर में 15 तारीख को सफाई अभियान में हिस्सा लिया था। (PTI Photo)
-
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने हुब्बल में श्री सिद्दप्पाजा मंदिर में सफाई की थी। (PTI Photo)
-
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा नई दिल्ली में देवी दुर्गा के एक मंदिर में सफाई अभियान का हिस्सा बने थे। (PTI Photo)
-
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 जनवरी को उज्जैन जिले के राम जनार्दन मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद स्वच्छता अभियान चलाया था। (PTI Photo)
-
वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में ढोलेश्वर महादेव मंदिर के परिसर में साफ-सफाई की थी। (PTI Photo)
-
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक मंदिर में साफ-सफाई की। (PTI Photo)
-
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने बेंगलुरु के एक मंदिर परिसर की साफ सफाई की।(PTI Photo)
-
नई दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साफ सफाई करते नजर आए थे। (PTI Photo)
-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से पहले अयोध्या में स्वच्छता अभियान चलाया। (PTI Photo)
-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे के कोपिनेश्वर मंदिर में साफ सफाई करते नजर आए थे। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: मंदिर पहुंचे और करने लगे झाड़ू-पोंछा, इस अंदाज में नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी)
