-
2 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर पूरे देश ने बापू को याद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने गांधी जी की समाधि पर फूल चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके सिद्धांतों को याद किया। (PTI Photo)
-
राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी के अलावा देश-विदेश के कई नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। (PTI Photo)
-
राजघाट पर भिक्षुओं (Monks) ने भी महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (PTI Photo)
-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (PTI Photo)
-
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी महात्मा गांधी को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (PTI Photo)
-
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट जाकर श्रद्धा व्यक्त की। (PTI Photo)
-
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने भी महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट जाकर श्रद्धा व्यक्त की। (PTI Photo)
-
कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को नमन किया। (PTI Photo)
-
इस विशेष अवसर पर जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस ने भी राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। (PTI Photo)
-
जमैका के प्रधानमंत्री के साथ पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल भी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: जिंदगी बदल देंगे गांधी जी के ये अनमोल वचन, उनके संदेशों के जरिए दें महात्मा गांधी जयंती की शुभकामनाएं)
