-

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इस वक्त काफी चर्चा में है। दरअसल, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पाकिस्तान को करारा झटका देते हुए उसके साथ होने वाली एयरपोर्ट डील रद्द कर दी है। यह डील ऐसे समय में रद्द की गई है जब कुछ समय पहले ही शेख मोहम्मद बिन जायद भारत दौरे पर आए थे। (Photo: Narendra Modi/FB)
-
इस डील के रद्द होने से पाकिस्तान को भारी नुकसान हो सकता है। दरअसल, अगस्त 2025 में पाकिस्तान और यूएई ने एक एयरपोर्ट डील साइन की थी जिसके तहत इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का संचालन UAE संभालने वाला था। भारत जब राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आए थे तो दोनों देशों के बीच नए रक्षा समझौते हुए थे। ऐसे में वापस अपने मुल्क लौटते ही उन्होंने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। (Photo: Narendra Modi/FB)
-
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापारिक संबंध काफी गहरे और पुराने हैं। दोनों देश कई चीजों का आयात और निर्यात करते हैं। संयुक्त अरब अमीरात का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार भारत है। वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों का व्यापार 100.06 अरब डॉलर रहा। ऐसे में आइए जानते हैं भारत और यूएई एक दूसरे से क्या आयात और निर्यात करते हैं। (Photo: Narendra Modi/FB)
-
UAE से भारत क्या आयात करता है
सबसे पहले भारत के बारे में जानते हैं। भारत सबसे अधिक संयुक्त अरब अमीरात से कच्चा तेल आयात करता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर प्राकृतिक गैस है। (Photo: Narendra Modi/FB) -
oec.world वेबसाइट के अनुसार कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस के बाद UAE से भारत सबसे अधिक सोना आयात करता है। (Photo: Narendra Modi/FB)
-
इसके अलावा भारत हीरा, मोती, कीमती पत्थर, धातुएं, सिक्के, प्लास्टिक, कॉपर, नमक, सल्फर, पत्थर, चूना और सीमेंट भी यूएई से आयात करता है। (Photo: Narendra Modi/FB)
-
यह भी आयात करता है
संयुक्त अरब अमीरात से भारत एल्युमिनियम, उर्वरक, खाद्य फल, मेवे, खट्टे फलों ए छिलके, खरबूजे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मशीनरी, बॉयलर, लौह, इस्पात की वस्तुएं, सीसा, चिकित्सा उपकरण, इत्र, सौंदर्य प्रसाधन, शौच उत्पाद और एसेंसियल ऑयल आयात करता है। (Photo: Unsplash) -
संयुक्त अरब अमीरात को भारत क्या निर्यात करता है
संयुक्त अरब अमीरात को भारत भारी मात्रा में ज्लैवरी निर्यात करता है। इसके अलावा रिफाइंड पेट्रोलियम भी निर्यात करता है। टेलिफोन्स और हीरा भी यूएई, भारत से खूब खरीदता है। (Photo: Unsplash) -
भारत बड़ी संख्या में UAE को निर्यात करता है खाद्य पदार्थ
संयुक्त अरब अमीरात भारी संख्या में भारत से खाद्य पदार्थ निर्यात करता है। इसमें ताजे फल, काजू वनस्पति तेल, दाल और अन्य कई खाने की चीजें शामिल हैं। (Photo: Unsplash) -
इसके साथ ही यूएई बड़े स्तर पर भारत से प्याज, सब्जी, मसाले, चावल, चीनी और आटा जैसे खाद्य पदार्थ भी आयात करता है। (Photo: Unsplash)
-
यूएई में भारत का दबदबा इसके अलावा भारत की कई बड़ी कंपनियां यूएई के कई सेक्टर्स में निवेश कर रही हैं। भारत की सीमेंट, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट्स, कपड़ा, इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स आदि जैसी कई बड़ी कंपनियां संयुक्त अरब अमीरात में हैं। (Photo: Indian Express) US पर कितने निर्भर हैं 140 करोड़ भारतीय, हर जरूरत का दूसरा सामान अमेरिकी?