-
आज 1 फरवरी 2025 को एक बार फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार 8वां बजट होगा। इस मौके पर सभी की निगाहें उनके भाषण के साथ-साथ उनके लुक पर भी टिकी रहती हैं। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपने बजट डे के लिए एक खास साड़ी का चुनाव किया है। (Express Photo By Praveen Khanna)
-
Budget 2025 – इस साल का खास लुक
इस साल निर्मला सीतारमण ने क्रीम कलर की एक खूबसूरत साड़ी पहनी, जिसमें पारंपरिक गोल्ड बॉर्डर था। इसे उन्होंने लाल ब्लाउज के साथ पेयर किया। उनका यह लुक बेहद क्लासिक और ग्रेसफुल नजर आया। खास बात यह रही कि इस साड़ी के बॉर्डर पर बिहार की पारंपरिक मधुबनी आर्ट से जुड़े डिजाइन थे। (Express Photo By Praveen Khanna) -
मधुबनी पेंटिंग मिथिला क्षेत्र की पारंपरिक कला है, जिसमें जटिल ज्यामितीय पैटर्न, फूलों के डिजाइन और पौराणिक कथाओं की झलक देखने को मिलती है। वित्त मंत्री का यह चुनाव भारतीय सांस्कृतिक विरासत और हस्तकला को प्रमोट करने का एक शानदार उदाहरण है। अब चलिए, नजर डालते हैं 2019 से अब तक के उनके बजट डे लुक्स पर—
(Express Photo By Praveen Khanna) -
2024 (पूर्ण बजट)
निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपना 7वां बजट पेश किया। उन्होंने ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी पहनी, जिसमें मैजेंटा और गोल्डन बॉर्डर था। यह आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी थी, और खास बात यह रही कि उन्होंने बजट में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा भी की। (Express Archive Photo) -
2024 (अंतरिम बजट)
इसी साल जब उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था, तब उन्होंने नीले रंग की टसर सिल्क हैंडलूम साड़ी पहनी थी। यह बंगाल के कांथा सिल्क कपड़े में थी, और ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी घोषणाओं के साथ उनका यह लुक काफी चर्चित रहा। (Express Archive Photo) -
2023
पिछले साल, 2023 में, वित्त मंत्री ने लाल रंग की टेम्पल बॉर्डर वाली इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी। यह कर्नाटक की पारंपरिक साड़ी थी और उन्होंने इस बजट में कर्नाटक के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। लाल रंग को संकल्प, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। (Express Archive Photo) -
2022
वित्त मंत्री ने 2022 में ओडिशा की पारंपरिक बोमकाई साड़ी पहनी थी। कॉफी और कत्थई रंग की इस साड़ी को स्थिरता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह साड़ी ओडिशा के गंजम जिले की हथकरघा कला का एक अनूठा नमूना थी। (Express Archive Photo) -
2021
इस साल उन्होंने लाल बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। यह साड़ी हैदराबाद के पोचमपल्ली गांव की हथकरघा कारीगरी का हिस्सा थी और इसके अनूठे पैटर्न के लिए जानी जाती है। (Express Archive Photo) -
2020
बजट 2020 के दौरान निर्मला सीतारमण ने पीली सिल्क की साड़ी पहनी थी। पीला रंग आनंद और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, और यह भारतीय समृद्धि व संस्कृति को दर्शाता है। (Express Archive Photo) -
2019
अपने पहले बजट भाषण के दौरान 2019 में, उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर सुनहरे रंग का था। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है। इस बजट में उन्होंने देश के हथकरघा और कढ़ाई उद्योग को बढ़ावा देने वाली कई घोषणाएं की थीं। (Express Archive Photo)
(यह भी पढ़ें: भारतीय इतिहास का सबसे लंबा और छोटा बजट भाषण, जानें किस वित्त मंत्री के नाम है ये रिकॉर्ड?)
