• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. picture gallery
  4. aravalli hills resources wall of these state how many hills are above 100 metres and natural resources

अरावली हिल्स की सिर्फ इतनी पहाड़ियां 100 मीटर से ऊंची, कहां तक फैली है और किन चीजों का है भंडार

How many Aravalli hills are above 100 meters: अरावली पर्वत श्रृंखला इस वक्त काफी चर्चा में है। इसके कुछ ही पर्वत 100 मीटर से ऊंचे हैं। इसका इतिहास हिमालय से भी पुराना है। इसे कई राज्यों का ढाल भी कहा जाता है

By: Vivek Yadav
Updated: December 22, 2025 15:36 IST
हमें फॉलो करें
  • Aravalli Hills facts
    1/10

    अरावली हिल्स इस वक्त काफी चर्चा में है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अरावली इलाके में 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अपने आप जंगल के तौर पर क्लासिफाई नहीं किया जा सकता है। कोर्ट के इस फैसले पर अरावली पहाड़ियों को लेकर पर्यावरणविदों और आम जनता विरोध प्रदर्शन कर रही है। सोशल मीडिया से लेकर हर जगह लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसे ‘100 मीटर का फैसला’ भी कहा जा रहा है। (Photo: @aravali.hill/Insta)

  • 2/10

    इतने किलोमीटर तक फैली है
    अरावली पहाड़ी दुनिया के सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है जो करीब 670 किलोमीटर तक फैली है। जब धरती पर गंगा नहीं थी, हिमालय नहीं था तब अरावली पर्वत बने थे। ऐसे में आइए जानते हैं अरावली हिल्स के इतिहास के बारे में: (Photo: @aravali.hill/Insta)

  • 3/10

    कितनी पुरानी है?
    वैज्ञानिकों के अनुसार, अरावली पर्वत का निर्माण प्रोटेरोजोइक युग में हुआ था जो लगभग 250-250 करोड़ वर्ष पहले शुरू हुआ था। यह पर्वत श्रृंखला भारत की जलवायु और पर्यावरण में अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही थार रेगिस्तान के फैलाव को रोकने में भी अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। (Photo: @aravali.hill/Insta)

  • 4/10

    कहां से कहां तक फैली है
    अरावली पर्वत श्रृंखला गुजरात के पालनपुर से शुरू होकर राजस्थान हरियाणा से लेकर दिल्ली तक फैली हुई है। इसकी सबसे ऊंची चोटी गुरु शिखर है जो राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में है। (Photo: @mount_abu/Insta)

  • 5/10

    मरुस्थल को रोकने वाली दीवार है
    अरावली पर्वत श्रृंखला के ठीक पश्चिम में थार रेगिस्तान है। यह पहाड़ी इस थार मरुस्थल को गंगा-सिंधु मैदान की तरफ आने से रोकती है। यह एक तरह से दीवार की तरह काम करती है। अगर यह न हो तो दिल्ली जैसे इलाके रेगिस्तान के धूल से भर जाएंगे। (Photo: @mount_abu/Insta)

  • 6/10

    इन चीजों का है भंडार
    अरावली हिल्स को प्राचीन समय से चांदी और तांबे का भंडार माना जाता है। जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे इस पहाड़ी पर खनन बढ़ता गया। यह कई मौसमी नदियों का भी स्रोत माना जाता है। अरावली का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान के क्षेत्रों के अंतर्गत ही आता है। (Photo: @aravali.hill/Insta)

  • 7/10

    खतरा?
    वैज्ञानिकों का माने तो अगर 100 मीटर से कम को पहाड़ियों के श्रेणी में नहीं रखा जाएगा तो ऐसे में खनन बढ़ जाएगा। अगर अरावली हिल्स का अस्तित्व खतरे में आता है तो राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली वाले क्षेत्रों में थार मरुस्थल का प्रकोप लगातार बढ़ेगा जिससे तापमान बढ़ेगा और एयर क्वालिटी भी गिर जाएगी। (Photo: @mount_abu/Insta)

  • 8/10

    सिर्फ इतनी पहाड़ियां हैं 100 मीटर से ऊंची
    पर्यावरणविदों के अनुसार अरावली की 9 प्रतिशत या फिर उससे भी कम पहाड़ियों 100 मीटर से ऊंची हैं बाकी सारी छोटी हैं। ऐसे में ये फॉरेस्ट प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे से बाहर हो जाती हैं। ऐसे होने पर खनन तेज हो जाएगा जिससे आने वाले दिनों में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के पर्यावरण प्रभावित होंगे और इसका असर खतरनाक होगा। (Photo: @mount_abu/Insta)

  • 9/10

    कुल कितने पहाड़ हैं?
    अरावली पर्वत श्रृंखला में करीब 12081 छोटे बड़े पर्वत हैं। इसमें से सिर्फ 1048 के करीब पहाड़ियों 100 मीटर से ऊपर हैं और बाकी की 11033 पहाड़ियां 100 मीटर से छोटी हैं। यानी की करीब 91.3 प्रतिशत अरावली पहाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। (Photo: @aravali.hill/Insta)

  • 10/10

    इन जानवरों का है घर
    अरावली पर्वत श्रृंखला 400 से अधिक पौधों की प्रजातियां, 200 से अधिक पक्षियों की प्रजाति, 100 तितलियों की प्रजाति, 20 रेप्टाइल्स प्रजाति और साथ ही कई और जानवरों की प्रजातियां इसके जंगलों में निवास करती हैं। अगर यह नियम आता है तो यह प्रजातियां खत्म हो सकती है। (Photo: @aravali.hill/Insta) Aravalli Hills Controversy: अरावली, नियमगिरि, पश्चिमी घाट… माइनिंग ने पहाड़ों को संकट में डाला, डरा रहे आंकड़े

TOPICS
Delhi
hills
National News
Rajasthan
Supreme Court India
trending news
+ 2 More
अपडेट
सात साल की बच्ची को संन्यास दिलाने जा रही थी मां, पिता की गुहार पर अदालत ने लगाई रोक
ऐ बलम हमरा लाज लागे ला… भोजपुरी गाने पर बच्चे ने ठुमके लगाकर दिखाई ऐसी अदा, 100 मिलियन ने देखा, हर स्टेप में फूंक दी जान
Apple Upgrade Update: लाखों आईफोन यूजर्स को झटका, अब सिर्फ इन चुनिंदा iPhone मॉडल्स को मिलेगा नया iOS 18.7.3 सिक्यॉरिटी पैच
RBI की लेटरल भर्ती के लिए करें आवेदन, बिना परीक्षा होगा उम्मीदवारों का चयन; 3 लाख शुरुआती सैलरी
‘वह मैदान पर कभी स्लो नहीं थे’, ‘भारी’ कहे जाने वाले रोहित शर्मा पर अमित मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी
बिहार हुआ शर्मसार, चाय के कप, हैंड वॉश डिस्पेंसर, बल्ब और बेडशीट चुराते हुए रंगे हाथों पकड़े गए 4 प्रशिक्षु शिक्षक, CCTV में कैद हुई घटना
काले चेहरे को साफ करने के लिए अपनाएं आचार्य कौशिक महाराज का खास नुस्खा, कच्चे दूध में मिलाएं ये 3 चीजें
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
25.20 करोड़ में से कैमरन ग्रीन के हाथ आएंगे सिर्फ 9.74 करोड़, जानिए कहां-कहां कटेगी ‘जेब’
अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी द्वारा भेजी गई चादर चढ़ाने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
‘जिंदा जलाने की कोशिश की गई’, मीडिया दफ्तर पर हुए हमले से भड़के बांग्लादेशी पत्रकार
दूबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं? तो जानें वेट गेन के लिए केला या अंडा, दूध के साथ क्या लेना है सबसे बेहतर
फोटो गैलरी
9 Photos
जो आप रोज करते हैं, जापान में ये काम करना माना जाता है बदतमीजी! वहां जाएं तो ये गलती भूलकर भी न करें!
49 minutes agoDecember 22, 2025
9 Photos
माइग्रेन का दर्द कम करने के लिए ये छोटी-छोटी आदतें बन सकती हैं बड़ी राहत
2 hours agoDecember 22, 2025
10 Photos
अरावली हिल्स की सिर्फ इतनी पहाड़ियां 100 मीटर से ऊंची, कहां तक फैली है और किन चीजों का है भंडार
2 hours agoDecember 22, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US