-
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रह्मण्यन ने कुछ दिनों पहले बयान दिया था कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने ये भी कहा था कि, आप अपनी पत्नी को कितनी देर निहार सकते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई थी। (Photo: Indian Express)
-
एस. एन. सुब्रह्मण्यन के बयान पर काफी लोगों ने असहमति जताई और अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसपर चुटकी ली है। (Photo: Indian Express)
-
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान आनंद महिंद्रा ने अपने एक बयान में कहा है कि, क्वालिटी पर ध्यान दें उसकी मात्रा पर नहीं। क्योंकि 10 घंटे में दुनिया बदल सकती है। (Photo: Indian Express)
-
एस. एन. सुब्रह्मण्यन के 90 घंटे काम करने वाले बयान पर जब आनंद महिंद्रा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, इस बहस का ध्यान सिर्फ काम की मात्रा पर केंद्रित किया जा रहा है, जबकि असल मुद्दा काम की गुणवत्ता का है। (Photo: Indian Express) दुनिया के 800 शहरों में 1 मिलियन कमरे, कितना बड़ा है OYO का एंपायर?
-
उनका कहना है कि, हमें काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, न कि काम की मात्रा पर। चाहे आप 40 घंटे, 70 घंटे या 90 घंटे काम करें, अगर आप 10 घंटे में दुनिया बदल सकते हैं तो वही महत्व रखता है। काम की गुणवत्ता सबसे जरूरी है। (Photo: Indian Express)
-
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, मेरी पत्नी बहुत खूबसूरत है। मुझे उसे निहारना अच्छा लगता है। मैं अधिक समय बिताता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि आप मित्रों के साथ समय नहीं बिता रहे हैं, यदि आप पढ़ नहीं रहे हैं, यदि आपके पास चिंतन-मनन करने का समय नहीं है तो आप निर्णय लेने में सही इनपुट कैसे लगाएंगे? (Photo: Indian Express)
-
देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक आनंद महिंद्रा काफी पढ़े लिखे हैं। भारत के साथ ही उन्होंने विदेश से भी पढ़ाई की है। आनंद महिंद्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, लवडेल से पूरी की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। (Photo: Indian Express)
-
अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स के मैग्ना मार्क से आनंद महिंद्रा ने 1977 ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने फिल्म मेकिंग और आर्किटेक्चर की भी पढ़ाई की है। (Photo: Indian Express)
-
इसके बाद साल 1981 में आनंद महिंद्रा ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से अपनी MBA की पढ़ाई पूरी की। (Photo: Indian Express) योगी आदित्यनाथ ने सिर्फ दो लेकिन अखिलेश यादव ने तो इन 9 शहरों का बदला था नाम
