-
प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। (Photo: PTI)
-
सोनिया गांधी के अलावा प्रियंका गांधी के भाई और लोकसभा में विपक्ष के कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। (Photo: PTI)
-
वायनाड से नामांकन दाखिल करने पहुंची प्रियंका गांधी साड़ी में नजर आईं जिसमें उनका सादगी भरा लुक देखने को मिल रहा है। (Photo: PTI)
-
इस पर्पल कलर की साड़ी में प्रियंका गांधी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। रेड कलर की लिपस्टिक और मिनिमल मेकअप उनपर खूब जच रहा है। (Photo: PTI)
-
बता दें कि, राहुल गांधी ने वायनाड सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी जिसके बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। (Photo: PTI) (संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की वक्फ बिल को लेकर बैठक में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को झपड़ के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। कल्याण बनर्जी की कोलकाता से लेकर दिल्ली तक में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
-
नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी संपत्ति भी घोषित की। (Photo: PTI)
-
एफिडेविट में प्रियंका गांधी ने 4 करोड़ 24 लाख की चल संपत्ति बताई है। उनके पास 52 हजार रुपये कैश है। (Photo: PTI)
-
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने 2 करोड़ 24 लाख रुपये म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रखा है। बैंक खातों में 3 लाख 60 हजार रुपये जमा है। वहीं, पीपीएफ खाते में 17 लाख 38 हजार रुपये जमा है। (Photo: PTI)
-
प्रियंका गांधी के पास एक होंडा की सीआरवी कार भी है जिसकी कीमत 8 लाख रुपये बताई गई जिसे उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने गिफ्ट किया है। (Photo: PTI)
-
इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के पास 1 करोड़ 15 लाख रुपये का सोना और 29 लाख रुपये की चांदी है। (Photo: PTI) ( रूस के कजान में हो रहे 16वें ब्रिक्स सम्मेलन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग संग व्लादिमीर पुतिन की है। पूरी खबर जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें)