-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त अपने विदेश दौरे पर हैं। रूस की यात्रा खत्म करने के तुरंत बाद वो यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। (PTI)
-
ऑस्ट्रिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने 41 साल बाद दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अमेरिका को जवाब दिया बल्कि पाकिस्तान की भी टेंशन बढ़ा दी है। (PTI)
-
दरअसल, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस दौरे पर गए थे तब अमेरिका ने यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बीच भारत के साथ रूस के संबंधों को लेकर चिंता जताई थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि, मैं प्रधानमंत्री मोदी के पब्लिक रिमार्क को देखूंगा कि उन्होंने क्या कहा। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा था कि, रूस के साथ उनके संबंधों के बारे में अपनी चिंताओं को भारत के समक्ष स्पष्ट कर दिया है। (PTI)
-
दरअसल, रूस और भारत की दोस्ती सदियों पुरानी है। रूस में जब यूक्रेन पर हमला बोला था तब से लेकर अब तक अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है कि वो रूस के खिलाफ जाए। लेकिन भारत ने अपना स्टैंड रखा और इसे पूरे दुनिया ने देखा। (PTI)
-
अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया से जो बयान दिया है वो शायद अमेरिका के लिए है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रिया में कहा कि, मैंने पहले भी कहा है कि ये युद्ध का समय नहीं है। समस्याओं का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता है। मासूमों की जान का नुकसान स्वीकार्य नहीं है। (PTI)
-
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर भी बोला। जाहिर ये उनका ये इशारा बिना नाम लिए आतंकवाद के आका पाकिस्तान की ओर था। पीएम मोदी ने कहा कि, हमने क्लाइमेट चेंज और आतंकवाद पर भी अपने विचार साझा किए हैं। हम दोनों आतंकवाद की कठोर निंदा करते हैं। (PTI)
-
इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी कहा कि, हम UNSC और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में बदलाव के लिए सहमत हैं। भारत और ऑस्ट्रिया शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए वार्ता और कूटनीति पर जोर देते हैं। इसके लिए हम हर सहयोग देंगे। (PTI)
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र ने ऑस्ट्रिया में भारतवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इसके बाद वो स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे। मोदी के साथ नेहमर ने एक सेल्फी भी ली। बता दें कि, पीएम मोदी से 41 साल पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं। (PTI)
