-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के तहत कसबा पेठ विधानसभा सीट पर बीजेपी के हेमंत नारायण रासने ने कांग्रेस के धांगेकर रवीन्द्र हेमराज पर बड़ी बढ़त बना ली है। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का परंपरागत गढ़ मानी जाती है, जहां 2023 के उपचुनाव में कांग्रेस ने सेंध लगाई थी। (Express Photo)
-
लेकिन इस बार बीजेपी अपनी पकड़ को फिर से मजबूत करते हुए 17,369 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। बता दें, कसबा पेठ पुणे का सबसे पुराना और ऐतिहासिक इलाका है। 5वीं शताब्दी में स्थापित इस क्षेत्र को पुणे का दिल कहा जाता है। (Express Photo)
-
यहां शनिवार वाड़ा जैसे ऐतिहासिक धरोहर स्थल हैं, जो इस इलाके को सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान देते हैं। कसबा पेठ की राजनीति में भी इसकी ऐतिहासिक महत्ता बनी हुई है। यह क्षेत्र 1995 से 2019 तक बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा। (Express Photo)
-
हालांकि, 2023 के उपचुनाव में कांग्रेस के रवींद्र धांगेकर ने बीजेपी के गढ़ को तोड़ते हुए जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार फिर बीजेपी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। (Express Photo)
-
बीजेपी ने कसबा पेठ सीट से हेमंत नारायण रासने को उम्मीदवार बनाया, जबकि कांग्रेस ने पिछली बार के विजेता धांगेकर रवीन्द्र हेमराज को मैदान में उतारा। दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन हेमंत रासने ने शुरुआती मतगणना से ही बढ़त बनाए रखी है। (Express Photo)
-
शुरुआती गिनती के बाद, हेमंत रसाने को अब तक 58871 वोट मिल चुके हैं, जबकि रविंद्र ढंगेकर को अब तक 41502 वोट मिले हैं। हालांकि इनके अलावा इस सीट से 10 उम्मीदवार और भी हैं जो अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (Express Photo)
-
बीजेपी के लिए यह जीत केवल एक विधानसभा सीट पर कब्जा भर नहीं है, बल्कि यह उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत होगी। शुरुआती मतगणना को देखते हुए कहा जा सकता है कि कसबा पेठ की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। (Express Photo)
(यह भी पढ़ें: बारामती सीट पर अजित पवार की बड़ी बढ़त, जश्न में डूबे समर्थक, जीत की उम्मीद में दिखा ऐसा माहौल)