-
ठंड का मौसम शुरू हो चुकी है और इसी के साथ लोगों के कपड़े और कंबल भी निकल गए हैं। सर्दियां आते ही लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी भी करते हैं। मॉल या फिर अन्य दुकानों से लेने में ये कपड़े काफी महंगे होते हैं। (Photo: Unsplash)
-
लेकिन दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर आप सस्ते में सर्दियों के कपड़े की खरीदारी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कम बजट में कहां-कहां से खरीदारी कर सकते हैं। (Photo: Unsplash)
-
इन मार्केट में जैकेट, हुडी, शॉल से लेकर स्वेटर तक स्टाइलिश और सस्ते दामों में मिल जाएंगे। इसके साथ ही महिला और पुरुष दोनों के लिए कपड़े मिलते हैं। (Photo: Unsplash)
-
लाजपत नगर
दिल्ली के लाजपत नगर में स्थित मार्केट काफी मशहूर है। यहां पर गर्म कपड़ों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन मिल सकता है। स्टाइलिश स्वेटर से लेकर शॉल और जैकेट 300 रुपये में खरीद सकते हैं। (Photo: Pexels) -
सरोजिनी नगर
दिल्ली की सस्ती मार्केट में से एक सरोजनी नगर भी हैं। यहां पर ट्रेंडी कपड़ों की भरमार रहती है। कोई भी सामान काफी सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। यहां पर महिलाओं के लिए ज्यादा ऑप्शन रहता है। (Photo: Unsplash) -
जनपथ मार्केट
जनपथ मार्केट में सर्दियों के कपड़े के साथ ही ज्लैवरी और हैंडीक्राफ्ट भी मिलते हैं। (Photo: Unsplash) -
तिब्बती मार्केट
दिल्ली का तिब्बती मार्केट भी वूलन कपड़ों की शॉपिंग के लिए काफी मशहूर है। यहां पर ट्रेंडी और फैशनेबल कपड़े का भरमार रहता है। (Photo: Pexels) -
पालिका बाजार
दिल्ली के कनॉट प्लेस के अंडरग्राउंड में स्थित पालिका बाजार से भी सर्दियों के कपड़े खरीद सकते हैं। यहां पर लेदर जैकेट से लेकर अन्य फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं। (Photo: Unsplash) नोएडा-गाजियाबाद के इन मार्केट के बारे में नहीं होगा पता, सस्ते में मिल जाते हैं सर्दियों के कपड़े