-
देश के अधिकतर राज्यों में मानसून आ चुका है और खूब बारिश भी हो रही है। इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है। (Photo: Freepik) Food For Liver In Monsoon: बारिश में लीवर को हेल्दी रखना है जरूरी, ये 5 पौष्टिक आहार रखते हैं दुरुस्त
-
बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। (Photo: Freepik)
-
दरअसल, बारिश के मौसम में ठंड और गीलेपन के चलते पाचन तंत्र कमजोर पड़ जाता है जो इम्यूनिटी को भी प्रभावित करता है। (Photo: Freepik)
-
इसके साथ ही मानसून में सूरज की रोशनी कम हो जाती है जिससे शरीर को विटामिन डी मिलता है। इसकी कमी के चलते भी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। (Photo: Freepik) यही समय है आम का सिरका बनाने का, इस विधि से बनाएंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा
-
ऐसे में यहां कुछ ड्रिंक्स दिए गए हैं जो मानसून में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करेंगे। (Photo: Unsplash)
-
1- हल्दी वाला दूध
मानसून में इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। (Photo: Pexels) -
2- तुलसी
आयुर्वेद में तुलसी को चमत्कारी औषधि के समान बताया गया है। बरसात के मौसम में तुलसी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दरअसल, इस मौसम में नियमित तुलसी की पत्तियों का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे बीमारियों से बचे रह सकते हैं। (Photo: Unsplash) -
3- विटामिन सी
मानसून में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए संतरा, नींबू और आंवला जैसे विटामिन सी युक्त फूड्स का सेवन करना चाहिए। (Photo: Unsplash) -
4- गर्म पानी
बरसात के मौसम में पानी का सेहत पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस मौसम में गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। गर्म पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। (Photo: Unsplash) -
5- आहार
बारिश के मौसम में हल्के भोजन करने चाहिए ताकि पेट को पचाने में आसानी हो। इस मौसम में दाल, हरी सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। (Photo: Unsplash) आयुर्वेद के अनुसार बारिश के मौसम में कैसा भोजन करना चाहिए, पानी को लेकर 90% लोग करते हैं गलतियां
