-
सर्दियों के मौसम में लोग अंडे का सेवन खूब करते हैं। प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर अंडे शरीर को कई सारे लाभ पहुंचाता है। ज्यादातर लोग उबला हुआ अंडा खाना पसंद करते हैं। (Photo: Unsplash)
-
कई बार अंडा उबालने के बाद इसे ठंडा करने के लिए ठंडे पानी में डाल देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं यह तरीका सही या फिर गलत? (Photo: Unsplash)
-
अंडे को उबालते ही ठंडे पानी में डाल देने छिलका आसानी से उतर जाता है। यह तरीका भले ही आम हो, लेकिन यह तरीका अंडे के क्वालिटी को नुकसान पहुंचा सकता है। कई बार इससे अंडे का छिलका चटक सकता है, पानी अंदर चला जाता है जिससे, इसका स्वाद बिगड़ जाता है। (Photo: Pexels)
-
उबलते अंडों को सीधे ठंडे पानी में डालने से तापमान में अचानक बदलाव होता है। इस झटके से अंडे के छिलके में बहुत बारीक दरारें पड़ सकती हैं, जिनसे पानी अंदर चला जाता है। इससे अंडे का सफेद भाग ढीला हो जाता है और इसमें कई बार बदबू भी आने लगती है। (Photo: Pexels) किस देश के लोग खाते हैं दुनिया का सबसे महंगा अंडा, कीमत जान पकड़ लेंगे सिर
-
इसके अलावा उबालने के बाद अचानक ठंडे पानी के संपर्क में आने से अंडे के प्रोटीन की संरचना भी प्रभावित होती है। इससे अंडा नरम होने के बजाय रबड़ जैसा लगने लगता है और प्रोटीन का असर कम हो जाता है। (Photo: Pexels)
-
अंडों को सही तरीके से कैसे ठंडा करें
गैस बंद करने के बाद अंडों को 2–3 मिनट तक उसी गरम पानी में रहने दें, ताकि तापमान धीरे-धीरे बराबर हो जाए। (Photo: Unsplash) -
अंडों को अचानक ठंडे पानी में डालने से छिलके की दरारों से नमी अंदर जा सकती है जिससे बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है। (Photo: Unsplash)
-
अंडे के देर तक भी नहीं उबालना चाहिए। दरअसल, ज्यादा देर तक पकाने से इसकी पौष्टिकता कम हो सकती है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के मात्रा को भी बढ़ा सकता है। (Photo: Unsplash)
-
किस समय अंडा खाना चाहिए
वैसे तो अंडा किसी भी समय खा सकते हैं। लेकिन सुबह के वक्त नाश्ते में इसके सेवन से शरीर को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल सकती है और साथ ही वजन भी घट सकता है। (Photo: Pexels) -
एक दिन में कितना अंडा खाना चाहिए
एक दिन में 1-2 अंडा खाने की सलाह दी जाती है। वहीं, ज्यादा वर्कआउट करने वाले एक दिन में 3-4 अंडे खा सकते हैं। इसके अधिक सेवन से फायदे के बजाय नुकसान पहुंच सकता है। (Photo: Unsplash) एक दिन में कितना अंडा खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, किस वक्त खाना चाहिए?