-
खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कई सारी बीमारियों के होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। कई लोग ऐसे हैं जो अपनी उम्र से ज्यादा के नजर आते हैं। (Photo: Freepik)
-
कई खराब आदतें हैं जिनके चलते इंसान अपनी उम्र से ज्यादा का नजर आता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी ये गलतियां हैं जो आपकी उम्र जल्दी बढ़ा रही हैं। (Photo: pexels)
-
तनाव
कई रिपोर्ट में ये बताया जा चुका है कि ज्यादा तनाव में रहने वाला व्यक्ति अपनी उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखता है। अधिक तनाव लेने से कई बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है। (Photo: pexels) -
ढंग से न सोना
जो लोग नियमित ढंग से नहीं सोते हैं उनकी उम्र अन्य के मुकाबले तेजी से बढ़ती है। चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नजर आने लगती हैं और समय से पहले बुढ़ापा दिखने लगता है। ऐसे में हर दिन भरपूर नींद लेना चाहिए। (Photo: pexels) सर्दियों में क्यों करते हैं लहसुन का -
सिगरेट पीना
सिगरेट पीना सेहत के लिए बेहद ही हानिकारक होता है। कई स्टडी में ये बताया जा चुका है कि सिगरेट पीना से उम्र घटने लगती है। इसके सेवन से हार्ट, डायबिटीज और लंग्स कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। (Photo: pexels) -
एक्सरसाइज
व्यायाम न करने से शरीर में लचीलापन नहीं रहता जिससे आगे चलकर कई सारी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। जोड़ों में और मांसपेशियों में दर्द आम है। इसके साथ ही बुढ़ापा भी जल्दी आने लगती है। (Photo: pexels) -
सोडा
मीठा सोडा के सेवन से मेटाबॉलिक डिजीज प्रभावित होता है। जिससे आप कम उम्र में ज्यादा के नजर आते हैं। (Photo: pexels) -
खानपान
फास्ट फूड, जंक फूड्स, पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड्स के अधिक सेवन से भी उम्र तेजी से बढ़ती है। साथ ही कई बीमारियों के होने के चांसेस भी बढ़ जाते हैं। (Photo: pexels) -
अधिक धूप में रहना
ज्यादा देर तक धूप में रहने से इसकी किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे में ज्यादा देर तक धूप में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है और उम्र बढ़ने लगती है। (Photo: pexels) एक दिन में कितना खाना चाहिए गुड़, जानें इसके फायदे
